होम / रेसपीज़ / Apple Pie (whole wheat pie crust)

Photo of Apple Pie (whole wheat pie crust) by Ruchi sharma at BetterButter
1720
13
0.0(4)
0

Apple Pie (whole wheat pie crust)

Jan-15-2018
Ruchi sharma
30 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Apple Pie (whole wheat pie crust) रेसपी के बारे में

एप्पल पाई एक पारंपरिक डेजर्ट है।यह बच्चों को बहुत पसंद आता है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • क्रिसमस
  • यूरोपियन
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. पाई क्रस्ट के लिए सामग्री:-
  2. आटा 1 1/2 कप
  3. मक्खन 1/2 कप(ठंडा)
  4. चीनी 2 बडे चम्मच
  5. नमक एक चुटकी
  6. ठंडा पानी 3-4 बडे चम्मच
  7. फिलिंग के लिए सामग्री :-
  8. सेब छील कर पतले काटे हुए 3 कप
  9. ब्राऊन शुगर 1/2 कप
  10. दालचीनी पाउडर 1 बडा चम्मच
  11. नींबू रस 1 छोटी चम्मच
  12. नमक 1/2 छोटी चम्मच
  13. दूध 2 बडे चम्मच

निर्देश

  1. एक बर्तन में आटा छान लें।
  2. मक्खन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और छाने हुए आटे में मिलाएं।
  3. मक्खन के टुकड़ों को ऊँगलियों की सहायता से आटे में मिलाएं।
  4. ब्रेड क्रम्ब्स जैसा आटा बना लें।
  5. अब आटे को ठंडे पानी से गूंथ लें।
  6. आटे को ढक कर 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  7. ओवन को 190*c पर 10 मिनट के लिए ग्रर्म करें।
  8. सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  9. कटे सेब में चीनी, दालचीनी, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  10. पाई पैन को ग्रीस कर एक तरफ रख दें।
  11. फ्रिज से आटा निकाल कर दो भागों में बाँट लें।
  12. एक भाग को चपात्ती की तरह बेलें और ग्रीस पैन में फैला दें।
  13. अब पाई क्रस्ट पर सेब का तैयार मिश्रण डालें।
  14. आटे के दूसरे भाग को भी चपात्ती की तरह बेल लें।
  15. लम्बाई में चपात्ती को टुकड़ों में काट लें ।
  16. आपना मनचाहा डिजाइन बना कर पाई क्रस्ट को ढ़क दें।
  17. ब्रश की सहायता से दूध पाई पर लगाएँ।
  18. पाई को ओवन में 15-20 मिनट के लिए बेक करें।
  19. ओवन से निकाल कर थोडा ठंडा होने के लिए रख दें।
  20. पाई को काट कर गर्म परोसें।

रीव्यूज़ (4)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Raman Garg
Jan-16-2018
Raman Garg   Jan-16-2018

Yuuummmmmyyyyyy

Yamini Singh
Jan-16-2018
Yamini Singh   Jan-16-2018

Yyuuuummm

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर