होम / रेसपीज़ / Butter masala mini samosa

Photo of Butter masala mini samosa by Renu Maurya at BetterButter
755
9
0.0(3)
0

Butter masala mini samosa

Jan-20-2018
Renu Maurya
15 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • महाराष्ट्र
  • भूनना
  • प्रेशर कुक
  • उबलना
  • तलना
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. २ उबले हुए आलू
  2. १ कप मैदा
  3. १/२ कप रवा
  4. तेल छानने के लिए
  5. नमक स्वादानुसार
  6. १/२ चम्मच राई
  7. लहसुन अदरक का पेस्ट
  8. १/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर,हल्दी,गरम मसाला,पाव भाजी मसाला
  9. ३ चम्मच बटर
  10. १ कप हरा मटर

निर्देश

  1. एक कड़ाई में बटर डाले और गरम होने दे।
  2. अब इसमें राई और लहसुन अदरक का पेस्ट डालें और हल्का रंग आने दे।
  3. अब इसमें गरम मसाला,हल्दी,धनिया पाउडर,लाल मिर्च डालकर मिलाएं।
  4. अब उबले हुए आलू को मसल कर कड़ाई में डाले।
  5. मटर भी डाले।
  6. १ चम्मच नमक डाले ।
  7. अब इसे अच्छे से १०मिनट तक पकाए।
  8. अच्छे से पक जाने के बाद अलग रख दे, ठंडा होने दे।
  9. अब ऊपर के कवर के लिए मैदा रवा नमक मिलाकर अच्छे से गूंथ ले।
  10. ५ मिनट के लिए ऊपर से तेल बटर लगाके छोड़ दे इससे और कुरकुरा हो जाएगा समोसा।
  11. अब छोटी छोटी रोटी बनाके आधा काटे।
  12. और समोसा का आकार बनाके उसमें मसाला भरे।
  13. अब तेल गरम करे।
  14. छोटे छोटे समोसा हल्का सुनहरा रंग आने तक छाने।
  15. बटर मसाला मिनी समोसा तैयार हैं |

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Manju Gupta
Jan-25-2018
Manju Gupta   Jan-25-2018

Bahut hi lajawaab.

Jayant Maurya
Jan-20-2018
Jayant Maurya   Jan-20-2018

अति स्वादिस्ट

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर