Photo of Bread sevari by Vandana Gupta at BetterButter
977
7
0.0(3)
0

Bread sevari

Jan-20-2018
Vandana Gupta
8 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • फ्रेंच
  • बेकिंग
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. बटर 4 टेबल स्पून
  2. ब्रेड 12 पीस
  3. पनीर 2 कप बारीक कटे हुए
  4. शिमला मिर्च 2 बारीक कटी
  5. प्याज़ 2 बारीक कटी
  6. टमाटर सॉस 2 टेबल स्पून
  7. चिली सॉस 1 टेबल स्पून
  8. कसी हुई चीज़ 4 स्पून
  9. लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
  10. काली मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
  11. नमक स्वाद के अनुसार
  12. रिफाइंड तेल 1 टेबल स्पून

निर्देश

  1. ब्रेड स्लाइसेस को गोल आकार में काटे।
  2. एक छोड़कर एक ब्रेड के बीच मे नोज़ल से गोल छेद करे।
  3. बटर को पिघला ले।
  4. बेकिंग ट्रे को बटर से ग्रीस करे।
  5. पहले सारे बिना छेद वाले पीसेस रखे।
  6. अब उनके ऊपर छेद वाले पीसेस रखे।
  7. ऊपर से पिघला हुआ बटर लगाए।
  8. गर्म ओवन में 10 मिनट तक इसे कुरकुरे होने तक सेके।
  9. पैन में तेल गरम करे।
  10. प्याज़ को पारदर्शी होने तक तले।
  11. अब शिमला मिर्च डाल के 2 मिनट तले।
  12. गैस बंद कर दे।
  13. अब इसमें पनीर और नमक डाले।
  14. दोनों सॉस डाले।
  15. लाल और काली मिर्च मिलाये।
  16. अच्छे से मिक्स कर ले।
  17. सेके हुए सभी प्लेन ब्रेड के टुकड़े पर थोड़ा सा मिक्सचर फैलाये।
  18. अब इसके ऊपर दूसरे गोल कटे हुए पीसेज को रखे।
  19. गोल कटे हुए जगह पर कसी हुई चीज़ डाले।
  20. गर्म ओवन में इसे 5 मिनट या चीज़ पिघलने तक सेके।
  21. कुरकुरी ब्रेड सेवरी को कॉफ़ी या चाय के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Manju Gupta
Jan-25-2018
Manju Gupta   Jan-25-2018

Wahh.. Swadisht..

Nitya Kesharwal
Jan-21-2018
Nitya Kesharwal   Jan-21-2018

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर