होम / रेसपीज़ / Makka ke aate ki bati makkhan maar ke

Photo of Makka ke aate ki bati makkhan maar ke  by Sangeeta Bhargava . at BetterButter
1658
13
0.0(1)
0

Makka ke aate ki bati makkhan maar ke

Jan-21-2018
Sangeeta Bhargava .
15 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • राजस्थानी
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. मक्के का आटा 200 ग्राम
  2. आलू उबला कद्दूकस किये 3-4
  3. हरी मटर के दरदरे पीसे दाने 1/2प्याला
  4. प्याज बारीक कटी 1
  5. नमक स्वादानुसार
  6. लाल मिर्च पाउडर 1 1/2 चम्मच
  7. चाट मसाला 1 चम्मच
  8. गर्म मसाला 1 चम्मच
  9. हरि धनिया बड़ी कटी मुट्ठी भर
  10. धनिया पाउडर 1 चम्मच
  11. मक्खन 100 ग्राम

निर्देश

  1. एक थाली में मक्के का आटा निकालिये अब इसमें उरोक्त बताये गए मसाले अच्छे से मिला ले।
  2. गेस पर एक पतीले में हल्का गुनगुना पानी गर्म करिये।
  3. मसले आलू पिसी मटर एवम कटी प्याज को भी अब इसमें मिलाये ओर गुनगुने पानी से गूंथ कर इसका आटा तैयार करिये।
  4. तैयार आटे को 10 मिनट ढक कर रखिये।
  5. अब आटे के एक बराबर गोले बनाये ओर हल्का सा अंगूठे से दबा दे।
  6. गैस तंदूर को गर्म करिये ओर बाटियों को जाली पर रख कर ढक्कन लगा दे धीमी आंच पर इन्हें सेंक लें बीच मे उलट पुलट करते हुए लाल होने तक
  7. लगभग 15-20 मिनट में आपकी बाटी तैयार हो जाएंगी। एक प्याले में पिघल मक्खन निकाले ओर बाटियों को उसमे 3-4मिनेट डुबो कर निकाल ले।
  8. मक्के की बाटी को आप किसी प्रकार की चटनी /सब्जी/दाल के साथ सर्वे करिये।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Nidhi Ashwani
Jan-21-2018
Nidhi Ashwani   Jan-21-2018

Tasty

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर