होम / रेसपीज़ / Pasta In Beetroot Almond Pesto

Photo of Pasta In Beetroot Almond Pesto by Neelam Barot at BetterButter
575
8
0.0(1)
0

Pasta In Beetroot Almond Pesto

Jan-25-2018
Neelam Barot
25 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • अन्य
  • इटालियन
  • शैलो फ्राई
  • ब्लेंडिंग
  • सौटे
  • साइड डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. पेस्तो बनाने के लिए :-
  2. बीटरूट १ मध्यम
  3. ऑलिव ऑयल १ + १ बड़ी चम्मच
  4. नमक १/८ छोटी चम्मच
  5. सूखे भूने हुए बादाम १५
  6. लहसुन की कलिया ६-७ कटी हुई
  7. हरी मिर्च २ कटी हुई
  8. तुलसी के पत्ते ७-८
  9. चीज़ १ क्यूब (Go चीज़)
  10. पास्ता के लिए :-
  11. उबले हुए पैनी पास्ता २ कप
  12. मक्खन २-३ बड़े चम्मच
  13. बारीक कटा हुआ प्याज २ बड़े चम्मच
  14. बारीक कटा हुआ हरा लहसुन १ छोटी चम्मच
  15. नमक स्वादके अनुसार
  16. पास्ता का पानी (पास्ता को उबालकर निकाला हुआ) १/२ कप
  17. नीम्बू का रस १ बड़ी चम्मच
  18. नीम्बू ( छिलके को कद्दूकस करने के लिए) १
  19. सजाने के लिए :-
  20. पेपेरिका जरा सा
  21. पुदिना के पत्ते
  22. चीज़ जरा सा

निर्देश

  1. बीटरूट को अच्छेसे धो ले फिर अलुमिनियम फॉयल पेपर में रखे।
  2. ऊपर ऑलिव आयल अच्छे से लगाए और नमक छिड़क कर लपेट लें।
  3. प्रीहीट ओवन में १८० डिग्री पर २०-२५ मिनिट बेक करे।
  4. जब बीटरूट बेक हो जाए तब अलुमिनियम फॉयल पेपर को निकाल ले।
  5. फिर हाथ से रगड़ के ऊपर का छिलका निकाल दे।
  6. बीटरूट को छोटा छोटा काट ले, भूने बादाम को दरदरा कर ले और चीज़ को कद्दूकस कर लें।
  7. अब मिक्सी जार में बीटरूट, भूना हुवा बादाम, लहसुन की कलिया, हरी मिर्च, तुलसी के पत्ते और कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें।
  8. अब इसे की पेस्ट बनाए जिसमे कोई गांठे ना रहे।
  9. पेस्ट में ऑलिव ऑयल डाले और एकबार फिर चला ले।
  10. अब बीटरूट पेस्तो तैयार है।
  11. अब एक कड़ाई ले उसमे मक्खन को गर्म करें।
  12. फिर कटा हुआ प्याज, लहसुन डाले और सौते करे।
  13. सौते करने के बाद उसमे ३-४ चम्मच तैयार किया हुआ पेस्तो डाले।
  14. पेस्तो को ७-८ मिनिट पकाए।
  15. अब उसमे पैनी पास्ता डाले और अच्छेसे मिला लें।
  16. इसमें पास्ता का पानी डाल कर फिर पकाए ताके मसाला पास्ता में अच्छेसे मिल जाए।
  17. अब इसमें नमक डाले, नीम्बू के छिलके को कदूकस कर डाले साथ ही १ बड़ी चम्मच नीम्बू का रस डाले।
  18. इस दौरान गेस को धीमी आंच पर रखे और अच्छेसे मिला लें।
  19. फिर आँच से उतार लें और गरमा गरम पास्ता को चीज़ और पेपेरिका डालकर परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Manju Gupta
Jan-29-2018
Manju Gupta   Jan-29-2018

Looks great!!!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर