होम / रेसपीज़ / Almond Carrot Beet Soup

Photo of Almond Carrot Beet Soup by Parul Jain at BetterButter
727
8
0.0(3)
0

Almond Carrot Beet Soup

Jan-29-2018
Parul Jain
5 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • उबलना
  • सूप
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. बादाम - ६
  2. गाजर - २
  3. चकुंदर - १ छोटी
  4. प्याज - १ छोटी
  5. लहसुन अदरक का पेस्ट - १ चम्मच ( एच्छिक )
  6. हींग - १ चुटकी
  7. जीरा - १ चम्मच
  8. देगी मिर्च पाउडर - १/२ चम्मच
  9. चीनी - १ चम्मच
  10. नमक स्वादानुसार
  11. काली मिर्च पाउडर - १/४ चम्मच
  12. विनेगर - १/२ चम्मच
  13. देसी घी या मक्खन - १ चम्मच
  14. क्रीम बादाम व बारीक कटा हरा धनिया सजाने के लिए

निर्देश

  1. सर्वप्रथम बादाम को गुनगुने पानी में भिगो दें। व थोड़ी देर बाद छिलका उतार लें।
  2. गाजर व चकुंदर को टुकड़ों में काट लें। प्याज को भी स्लाइस कर लें।
  3. अब एक पैन में घी या मक्खन डालकर गरम करें और हींग जीरा चटकाए।
  4. अदरक-लहसुन का पेस्ट व प्याज डालकर भूने।
  5. हल्का सा भुन जाने पर गाजर चुकंदर के टुकड़े व छिलका उतरे बादाम डालें और २ कप पानी डालकर पकाएं।
  6. काली मिर्च पाउडर और देगी मिर्च पाउडर मिलाएं।
  7. उबाल आने पर गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने दें और मिक्सी में पीस लें।
  8. पीस कर पेस्ट बना लें।
  9. अब इस पेस्ट को छन्नी में छान लें।
  10. अब इस पेस्ट को पैन में डालकर पकाएं । देगी मिर्च पाउडर मिलाएं। आवश्यकता अनुसार पानी मिलाएं। विनेगर, नमक व चीनी स्वादानुसार मिलाएं।
  11. गरम गरम क्रीम, बादाम व बारीक कटे हरे धनिए से सजाकर परोसें।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shelly Sharma
Jan-31-2018
Shelly Sharma   Jan-31-2018

Wahh..Lajawaab.

Smt Veena Saraf
Jan-30-2018
Smt Veena Saraf   Jan-30-2018

टेस्टी और पोष्टिक

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर