होम / रेसपीज़ / Creamy Purple Cabbage Soup

Photo of Creamy Purple Cabbage Soup by Neelam Barot at BetterButter
594
8
0.0(1)
0

Creamy Purple Cabbage Soup

Jan-31-2018
Neelam Barot
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Creamy Purple Cabbage Soup रेसपी के बारे में

पर्पल कैबेज सूप जो आप के लिए एक संपूर्ण आहार के जैसा है। इसे आलू, गाजर, पत्ता गोभी, लहसुन, प्याज, अदरक डाल के बनाया गया है। दिखने में बहोत ही लुभावना और स्वाद में बी बेहद लजीज है। एक बार जरूर बनाए एक नए स्वाद के लिए।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • अन्य
  • ब्रिटिश
  • धीमी आंच पर उबालना
  • सूप
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. पर्पल पत्ता गोभी कटी हुई २ कप
  2. बारीक कटा हुआ आलू १
  3. बारीक कटा हुआ प्याज १
  4. बारीक कटी हुई लहसुन की कलिया ५
  5. हरी मिर्च बारीक कटी हुई २
  6. अदरक १ छोटा सा टुकड़ा कटा हुआ
  7. गाजर कदूकस किया हुवा १ मध्यम
  8. ऑलिव ऑयल २ बड़े चम्मच
  9. नमक स्वाद के अनुसार
  10. काली मिर्च कुटी हुई ७-८
  11. नींबू का रस २ बड़े चम्मच
  12. वेजिटेबल स्टॉक (सब्जियों का उबला हुआ पानी बीटरूट सहित) १ और १/२ गिलास
  13. मक्खन १/२ छोटी चम्मच
  14. परोसने के लिए :-
  15. क्रीम १ बड़ा चम्मच
  16. कद्दूकस की हुई गोभी २ बड़े चम्मच
  17. भूने ब्रेड के टुकड़े ( क्रूटोन्स) ७-८

निर्देश

  1. सभी सामग्री तैयार रखे।
  2. एक कड़ाई ले उसमे ऑलिव ऑयल को गर्म करें।
  3. अब उसमे अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें।
  4. फिर कटा हुआ प्याज डाले और भूने।
  5. फिर गाजर डालकर भूने।
  6. अब आलू डाले और २ मिनिट पकाए।
  7. फिर १ कप जितना सब्जियों का उबला हुआ पानी डाले।
  8. ५ मिनिट सब्जियां अच्छे से पकाए।
  9. फिर गोभी डाले और थोड़ा नरम होने तक चलाए।
  10. अब मिश्रन तैयार है गेस को बंध करदे फिर ठंडा होने दे।
  11. ठंडा होने के बाद मिक्सी जार में इसे चला ले और एक पेस्ट जैसा बनाले।
  12. अब एक कड़ाई गर्म करें फिर उसमे १/२ छोटी चम्मच मक्खन गर्म करें।
  13. अब उसमे सब्जियों का उबला हुआ पानी डालें ओर एक उबाल आने दे।
  14. फिर उसमे बनाई हुई पेस्ट डाले दे।
  15. इसे फिर से एक उबाल आने तक चलाए
  16. गेस को बंद करदे फिर उसमे नीम्बू का रस, नमक और कुटी हुई काली मिर्च का पाउडर डालें।
  17. अब इसे परोसने के बाउल में निकाल लें।
  18. इसे आप क्रीम, पत्ता गोभी,काली मिर्च का पाउडर, ब्रेड के टुकड़ो से सजा ले और गरमा गरम परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Maithili Iyer
Feb-01-2018
Maithili Iyer   Feb-01-2018

Looks great!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर