होम / रेसपीज़ / Strawberry cheese cake

Photo of Strawberry cheese cake by Shilpa gupta at BetterButter
636
4
0.0(1)
0

Strawberry cheese cake

Feb-01-2018
Shilpa gupta
30 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • ब्रिटिश
  • ठंडा करना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 5

  1. मैरीगोल्ड बिस्किट 12-15
  2. मक्खन 1/2 कप
  3. पनीर 200 ग्राम
  4. टंगा हुआ दही 200 ग्राम
  5. पीसी चीनी 1 कप
  6. वनीला एसेंस कुछ बूंदे
  7. स्ट्रॉबेरी क्रश 1/2 कप
  8. अगर अगर स्ट्रिपस 1/4 कप
  9. पानी 1 कप

निर्देश

  1. बिस्किट को अच्छे से चूरा करें |
  2. बिस्किट के चूरे में ठंडा मक्खन अच्छे से मिलायें |
  3. एक स्प्रिंग फोर्म केक मोल्ड में यह मिक्सचर एकसार ,अच्छे से दबाते हुए फैलाएं|
  4. सेट होने के लिए फ्रिज में रखें |
  5. अगर अगर को 1 कप पानी में आधे घंटे के लिए भिगोयें |
  6. दही, पनीर ,चीनी व वनीला एसेंस को ब्लेंडर में एकसाथ क्रीम करें |
  7. इसमें स्ट्रॉबेरी क्रश मिलायें |
  8. अगर अगर को पानी के साथ घुलने तक पकायें | लगभग दस मिनट का समय लगता है |
  9. पिघले हुए अगर अगर को गरम ही क्रीम किए हुए मिक्सचर में अच्छे से मिलायें और तुरंत ही केक मोल्ड में बिस्किट के बेस के उपर फैला दें |
  10. फ्रिज में 4 घंटे सेट होने के लिए रखें |
  11. मनचाहे फलों से सजाएं और ठंडा परोसें |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Milli Garg
Feb-02-2018
Milli Garg   Feb-02-2018

Would love to try this.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर