होम / रेसपीज़ / Palak dhokla roll ups

Photo of Palak dhokla roll ups by Divya Jain at BetterButter
991
8
0.0(1)
0

Palak dhokla roll ups

Feb-02-2018
Divya Jain
20 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Palak dhokla roll ups रेसपी के बारे में

यह पोष्टिक ढोकला दिखने में बहुत ही सुन्दर और स्वादिष्ट हैं।

रेसपी टैग

  • वेज
  • फ्यूज़न
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. ढोकला रोल्स: 2 कप पालक की पत्तियां
  2. बेसन 1 1/2 कप
  3. पानी 1/2 कप ( या आवश्यकता अनुसार )
  4. अदरक हरी मिर्च पेस्ट 2 tsp
  5. इनो फ्रुट साल्ट 1 1/2 टेबलस्पून
  6. नमक स्वादानुसार
  7. चाशनी: शक्कर 2 टेबलस्पून
  8. पानी 1/4 कप
  9. भरावन: चक्का दही 1 कप
  10. 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  11. बारीक कटा हरा धनिया 1/4 कप
  12. नींबू रस 1 टेबलस्पून
  13. शक्कर 1 चुटकी
  14. जीरा पाउडर 1/2 चम्मच
  15. नमक स्वादानुसार
  16. तड़के के लिए: तेल 1 टेबलस्पून + थाली में चुपडने के लिए
  17. सूखी लाल मिर्च 2
  18. राई 1 टीस्पून
  19. हरा धनिया 2 tbsp
  20. कसा हुआ नारियल 2 tbsp

निर्देश

  1. एक ब्लेंडर में पालक, अदरक हरी मिर्च, नमक और थोड़ा पानी डालें और चिकना पीस लें।
  2. इस पालक के पेस्ट में बेसन डालकर चिकनी खोल बना लें। यदि आवश्यक हो तो थोड़ा और पानी डालें। 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  3. पानी उबलने रख दें और ढोकला की थाली में तेल चुपड़े और बटर पेपर लगाएं।
  4. घोल में ईनो फ्रूट साल्ट डाले और अच्छी तरह मिलाएं।
  5. अब तकरीबन 3/4 कप घोल को थाली में डालकर भाप में 10-12 मिनट पका लें। (ढोकले के घोल की परत पतली होनी चाहिए)
  6. जब ढोकला ठंडा हो जाए उसे थाली उल्टी पलट कर बाहर निकाल लें और बटर पेपर हटा दें।
  7. चाशनी: शक्कर और पानी को शक्कर घुलने तक उबाल लें और 1 मिनट के लिए पकाएं।
  8. ढोकले के उपर चाशनी फैलाते हुए डाले।
  9. भरावन की सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और ढोकले के उपर फैला लें।
  10. ढोकले को धीरे से मोड़ते हुए रोल बना लें और चाकू से रोल्स को काट लें।
  11. तड़के के लिए तेल गरम करें, राई और हींग डालें और ढोकला रोल्स के उपर फैला लें।
  12. कसा नारियल और हरा धनियां से सज़ा लें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Hema Mallik
Feb-08-2018
Hema Mallik   Feb-08-2018

Wahhh..Swadisht...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर