होम / रेसपीज़ / Taje nariyal ke gulabi lauj

Photo of Taje nariyal ke gulabi lauj by Parul Jain at BetterButter
807
5
0.0(1)
0

Taje nariyal ke gulabi lauj

Feb-04-2018
Parul Jain
10 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • धीमी आंच पर उबालना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. कसा नारियल - २ कप
  2. देसी घी - २ चम्मच
  3. दूध - १ लीटर
  4. चीनी - २०० ग्राम
  5. मावा - १५० ग्राम
  6. गुलाब का एसेंस - कुछ बूंदें
  7. खाने वाला गुलाबी रंग
  8. कटा पिस्ता सजाने के लिए।
  9. सैलोफिन शीट
  10. पिघला घी चुपड़ने के लिए

निर्देश

  1. सर्वप्रथम नारियल कस लें।
  2. अब कड़ाई में २ चम्मच देसी घी डालकर गरम करें और कसा नारियल डालकर भूने।
  3. थोड़ा सा भून लें और इसमें दूध मिलाएं।
  4. अब धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें।
  5. जब दूध पूरी तरह से सूख जाए तो इसमें चीनी डालकर मिलाएं। चीनी पानी छोड़ देगी। अब इसको धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं।
  6. जब पानी पूरी तरह से सूख जाए तो इसमें मावा डालकर लगातार चलाते रहे।
  7. जब मिश्रण कड़ाई छोड़ने लगे तो इसमें एसेंस मिलाएं।
  8. आधा चम्मच गुलाबी रंग मिलाएं।
  9. अच्छे से घोट दें। अब एक बर्फी जमाने वाले कन्टेनर में सैलोफिन शीट बिछाएं और पिघले देसी घी से चुपड़ लें। मिश्रण को इसमें पलट दें।
  10. घी का हाथ लगाकर सैट करे। और जमने के लिए रख दें।
  11. कटे पिस्ते से सजाएं और जमने के बाद बाहर निकालें।
  12. मनचाहे आकार में काट लें और परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shikha Roy
Feb-13-2018
Shikha Roy   Feb-13-2018

Mai ise zarur try karungi.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर