होम / रेसपीज़ / रोज़ नानखटाई इन शाही ग्रेवी

Photo of Roj nankhatai in shahi gravy by hema khanna at BetterButter
1182
5
0.0(0)
0

रोज़ नानखटाई इन शाही ग्रेवी

Feb-04-2018
hema khanna
15 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रोज़ नानखटाई इन शाही ग्रेवी रेसपी के बारे में

इस डिश मे नानखटाई को एक नया अनोखा रूप दिया गया है और उसको एक शाही ग्रेवी मे परोसा गया है। ये डिश आकर्षित करने के साथ साथ खाने मे भी बहुत ही स्वादिष्ठ है। इसमे किसी भी तरह के खाने वाले रंग नही मिलाए गये, बथुए से हरा रंग दिया गया है और मलाई से सफेद रंग।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • फ्यूज़न
  • विस्किंग
  • माइक्रोवेव
  • सौटे
  • साइड डिश

सामग्री सर्विंग: 3

  1. नानखटाई बनाने के लिए-
  2. घी, १/४ कप
  3. चीनी, ३/४ कप या स्वाद अनुसार
  4. मैदा, १ कप
  5. सूजी, २ चम्मच
  6. इलाइची पाउडर, १ चम्मच
  7. बथुआ, पीसा हुआ, २-३ चम्मच
  8. बेकिंग सोडा, १/२ चम्मच
  9. ग्रेवी बनाने के लिए-
  10. प्याज़, १, कटा हुआ
  11. लहसुन की कली, ४-५, कटी हुई
  12. अदरक, १/२इंच,
  13. काजु, ५-६
  14. ताजा मलाई, १ कटोरी
  15. राई, १ चम्मच
  16. लाल मिर्च पाउडर, १ चम्मच
  17. नमक, स्वाद अनुसार

निर्देश

  1. सबसे पहले एक बर्तन मे घी डाले और अच्छे से फैंट लीजिए।
  2. अब इसमें पीसी हुई चीनी मिलाये और फिर अच्छे से फेंटे।
  3. अब इसमें पीसा हुआ बथुआ डाले और अच्छे से मिला लीजिए।
  4. अब इस मिश्रण मे मैदा, सूजी, बेकिंग सोडा और इलाइची पाउडर डाले और अच्छे से मिलाकर नानखटाई का आटा तैयार कर ले।
  5. अब छोटी छोटी लोइया बना कर अपने हाथो से उन्हें फैलाये और जैसा फ़ोटो मे दिखाया गया है वैसे रख दे।
  6. अब इन्हें कारपेट की तरह रोल कर दे और बीच से काट दे।
  7. आपके २ रोज़ एक रोल से तैयार हो जाएंगे।
  8. ऐसे ही बाकी भी तैयार कर ले।
  9. अब इन सब रोज़ को माइक्रोवेव सेफ तवे पर रख कर १२ से १३ मिनट के लिए कंवेक्शन मोड पर पकाले।
  10. आपकी स्वादिष्ठ रोज़ नानखटाई तैयार है।
  11. अब हम इसकी शाही ग्रेवी तैयार करेंगे।
  12. सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन ले और उसमें १/२ चम्मच तेल डाले।
  13. अब इसमें कटा हुआ प्याज़ और लहसुन डाले और हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
  14. १/२ मिनट ठंडा होने के लिए छोड़ दे।
  15. अब मिक्सी ले और उसमें ये भुना हुआ प्याज़ डाले, अदरक डाले, काजु डाले और पीस ले।
  16. अब उसी पैन मे थोड़ा सा तेल डाले और फिर राई और लाल मिर्च पाउडर डाले।
  17. राई पकते ही काजु प्याज़ की पेस्ट डाल दे और १-२ मिनट पकाये।
  18. अब इसमें मलाई डाल दे और अच्छे से मिलाये और १-२ मिनट पकाये।
  19. स्वाद अनुसार नमक डाल कर मिलाये और फिर गैस बंद कर दे।
  20. आपकी शाही ग्रेवी भी तैयार है।
  21. अब एक सर्विंग डिश उठाये उसमे ग्रेवी डाले फिर ऊपर से रोज़ नानखटाई रखे और परोसे।
  22. एक बहुत ही स्वादिष्ट और आकर्षित व्यंजन तैयार।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर