होम / रेसपीज़ / इंदौरी पोहा और जलेबी

Photo of Indori Poha and Jalebi by Pavani Nandula at BetterButter
26738
213
4.2(0)
1

इंदौरी पोहा और जलेबी

Feb-25-2016
Pavani Nandula
720 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • मध्य प्रदेश
  • धीमी आंच पर उबालना
  • विस्किंग
  • उबलना
  • तलना
  • सौटे
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. जलेबी के लिए: 3/4 कप मैदा
  2. 1/4 कप मकई का आटा
  3. 1 कप दही फेंटी हुई
  4. खाने का रंग (चाहें तो)
  5. गर्म तेल- 2 बड़ा चम्मच घोल के लिए और डीप फ्राय करने के लिए पर्याप्त मात्रा में
  6. 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  7. 1.5 कप चीनी
  8. आधा कप पानी
  9. पोहा के लिए: 2 कप मोटा पोहा
  10. 1 मध्यम आकार का प्याज कटा हुआ
  11. 1 मध्यम आकार का आलू कटा हुआ
  12. 1 छोटा चम्मच राई
  13. 1 छोटा चम्मच सौंफ
  14. 2 हरी मिर्च चिरा लगाई हुई
  15. 8-10 कड़ी पत्ता
  16. आधा छोटा चम्मच हल्दी
  17. आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
  18. नमक स्वादानुसार
  19. 2 बड़ा चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
  20. नमकीन/सेव सजाने के लिए
  21. अनार दाने सजाने के लिए
  22. घिसा नारियल सजाने के लिए
  23. कटी प्याज सजाने के लिए
  24. नींबू के टुकड़े सजाने के लिए

निर्देश

  1. जलेबी बनाने के लिए: मैदा, मकई आटा, दही, खाने का रंग, गर्म तेल और नींबू रस को मिलाकर एक मुलायम घोल बना लें।
  2. फिर इसे 12-24 घंटे तक खमीर उठ जाने तक ढककर रख दें। इसके बाद ये बुलबुलों के साथ झागदार और खमीर जैसा महकने लगेगा। तब इसे अच्छे से मिलाएें और तैयार कर लें।
  3. चीनी का सिरप बनाने के लिए: चीनी में पानी मिलाकर उसे एक सॉसपैन में उबालें। इसे सिंगल स्ट्रिंग गाढ़ा होने तक उबालें। यानी जब आप सिरप को दो उंगलियों के बीच रखें और इसे खींचे तो इसका सिंगल यानी एक धागे जैसा रेसा बनना चाहिए।
  4. सिरप को गर्म और तैयार रखें।
  5. जलेबी बनाएं: तैयार घोल को केचप बॉटल में भरें और उसके ढक्कन पर छोटा छेद कर लें या एक जिपलॉक बैग में भरकर उसमें छोटा छेद बना लें।
  6. डीप फ्राय करने के लिए तेल गर्म करें। इसमें ध्यान से जलेबियां तलें। कुरकुरे होने तक तलें। फिर तेल से निकालकर जलेबियों को सीधे सिरप में 2-3 मिनट के लिए डालकर छोड़ दें।
  7. फिर निकालकर एक वायर रैक पर जलेबियों को ठंडा करें।
  8. पोहा बनाने के लिए: पोहा को 2-3 बार धोकर, पानी छानकर बगल रख दें। पोहा में थोड़ा-सा पानी दिखना चाहिए लेकिन, ज्यादा नहीं।
  9. एक पैन में 2 छोटा चम्मच तेल गर्म करें और उसमें राई डालकर कड़कड़ाने दें, फिर सौंफ, प्याज, हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालें। इसे प्याज के आर-पार दिखने तक करीब 3-4 मिनट तक तलें।
  10. फिर इसमें हल्दी और आलू डालें और ढककर आलू पक जाने तक पकाएं। या फिर आप चाहें तो आलू को अवन में पकाकर फिर इस मिश्रण में डाल सकते हैं।
  11. अब मिश्रण में पोहा अच्छे से मिलाएं और ढककर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  12. फिर आंच बंद कर दें और हरा धनिया छिड़क दें।
  13. इसे अपनी पसंद की चीजों से सजाकर तुरंत परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर