होम / रेसपीज़ / Power pack tart

Photo of Power pack tart by Parul Jain at BetterButter
444
7
0.0(1)
0

Power pack tart

Feb-16-2018
Parul Jain
20 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • भारतीय
  • धीमी आंच पर उबालना
  • प्रेशर कुक
  • बेकिंग
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. टार्ट के लिए -
  2. गेहूं का आटा - १/२ कप
  3. मक्का का आटा - २ चम्मच
  4. बाजरे का आटा - २ चम्मच
  5. चने का आटा - २ चम्मच
  6. नमक - १/२ चम्मच
  7. मोयन के लिए तेल - २ चम्मच
  8. हल्दी पाउडर - १/४ चम्मच
  9. बारीक कटा हरा धनिया - २ चम्मच
  10. मोल्ड चुपड़ने के लिए तेल
  11. टार्ट मोल्ड्स
  12. साग के लिए -
  13. सरसों का साग - कटा हुआ - १ कप
  14. पालक कटा हुआ - १ कप
  15. मेथी का साग -१०० ग्राम
  16. बथुआ - १०० ग्राम
  17. चने का साग - १०० ग्राम
  18. देसी घी - १ बड़ा चम्मच
  19. हींग - १ चुटकी
  20. जीरा - १ चम्मच
  21. हल्दी पाउडर - १/२ चम्मच
  22. लाल मिर्च पाउडर - बच्चों के स्वादानुसार
  23. धनिया पाउडर - १ चम्मच
  24. गेहूं या मक्का का आटा - १/२ कटोरी
  25. नमक स्वादानुसार
  26. पनीर - ५० ग्राम

निर्देश

  1. सर्वप्रथम पांचों तरह के साग लें।
  2. अब इनको साफ करके काट लें और अच्छे से धो लें
  3. अब इनको कुकर में १ सीटी लगाये और उबाल लें।
  4. अबाल कर छान लें और मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। निकला हुआ पानी रख लें । ये साग में डालने के काम आयेगा।
  5. अब एक भारी तले के बर्तन में १ चम्मच देसी घी गरम करें और हींग व जीरा चटकाए।
  6. अब सारे मसाले बच्चों के स्वादानुसार डालें।
  7. अब इसमें पिसे साग का पेस्ट मिलाएं।
  8. अब एक कटोरी में गेहूं या मक्का का आटा लें और साग के निकले पानी से इसका पेस्ट बना लें। हमारे यहां इसको आलन लगाना बोलते हैं। इससे साग में गाढ़ापन आता है।
  9. अब इस पेस्ट को साग में डाल दें।
  10. अब साग में स्वादानुसार नमक मिलाएं और बचा हुआ पानी डालकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने के लिए रख दें।
  11. इसी बीच टार्ट बना लें। गेहूं, मक्का, बाजरे , व चने का आटा लें और इसमें हल्दी व नमक मिलाएं।
  12. अब इसमें मोयन का तेल डाले। बारीक कटा हरा धनिया डालें।
  13. अब थोड़े से पानी की सहायता से एक मुलायम आटा गूंथ लें।
  14. अब इसको ५ मिनट के लिए सैट होने के लिए रख दें। ५ मिनट बाद इसकी छोटी छोटी थोड़ी मोटी रोटी बेल लें।
  15. टार्ट मोल्ड्स पर तेल लगाएं और इन रोटियों को इन मोल्ड्स में सैट कर दें।
  16. अवन को १० मिनट के लिए १८० डिग्री पर प्रीहीट कर लें। और इन टार्टस को २०० डिग्री पर १० मिनट के लिए बेक होने के लिए रख दें।
  17. सुनहरा होने तक बेक करें।
  18. बेक होने के बाद टार्टस को मोल्ड्स में से चाकू की सहायता से निकाल लें।
  19. साग के अच्छे से पक जाने के बाद इसमें देसी घी का तड़का लगाएं और पनीर छोटी छोटी क्यूब्स में काट कर डालें।
  20. जब परोसना हो तो साग गरम करें और टार्टस में भरकर पनीर के टुकड़ों से सजाएं । दही व छाछ साथ में परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shelly Sharma
Feb-22-2018
Shelly Sharma   Feb-22-2018

Mai ise zarur try karungi.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर