Egg Roll रेसिपी के बारे में
Ingredients to make Egg Roll in hindi
- आटा - 1 कप
- तेल - 1 बड़ा चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- अंडे - 4
- बारीक कटी टमाटर - 1 बड़ा चम्मच
- बारीक कटी शिमला मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
- बारीक कटी प्याज़ - 1 बड़ा चम्मच
- बारीक कटी धनिया पत्ती - 1 छोटी चम्मच
- बारीक कटी बीन्स - 1 बड़ा चम्मच
- सोया सॉस - 1 चम्मच
- टोमैटो सॉस - 1 चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
How to make Egg Roll in hindi ( Egg Roll banane ki vidhi )
- आटे में नमक और तेल डालकर पानी की सहायता से नर्म गूँध लें।
- अब बड़ी लोइयाँ बना कर चपाती बना लें।
- चपाती थोड़ी बड़ी बनाएं और दोनों तरफ़ से अच्छे से पका लें।
- अब पैन में तेल गर्म करें।
- उसमें बीन्स, शिमला मिर्च और टमाटर डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- अब उसमें गरम मसाला और नमक मिलाएं।
- अब उसमें सोया सॉस और टोमैटो सॉस मिलाएं।
- एक प्याले में अंडे तोड़ कर डालें।
- उसमें प्याज़, धनिया पत्ती और नमक मिला कर घोल बना ले।
- अब पैन में तेल गर्म करें।
- उसमें अंडे का घोल डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाएं।
- पके हुए ऑमलेट पर पकी हुई सब्ज़ियां डालें।
- चपाती पर थोड़ा मेयोनेज़ लगाएं।
- अब ऑमलेट को चपाती के ऊपर रख कर ऊपर से टोमैटो सौस डालें।
- अब चपाती के नीचे पेपर रख कर उसको अच्छी तरह रोल कर लें।
- अब रोल को बीच से काट कर केचअप के साथ परोसें।
Reviews for Egg Roll in hindi
Recipes similar to Egg Roll in hindi
एग 65
1 likes
एग 65
0 likes
एग रोल
272 likes
एग करी
29 likes
ऐग रोल
4 likes
एग रोल
6 likes