होम / रेसपीज़ / ज्वार और पत्तागोभी के मुठिया

Photo of Jowar aur pattagobhi ke muthiyaa by Kamal Thakkar at BetterButter
697
7
0.0(0)
0

ज्वार और पत्तागोभी के मुठिया

Feb-20-2018
Kamal Thakkar
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

ज्वार और पत्तागोभी के मुठिया रेसपी के बारे में

ये नरम मुठिए सिर्फ ज्वार के आटे और पत्ता गोभी में मसालों को मिलाकर बनाये गए हैं।विटामिन और फाइबर से भरपूर व्यंजन।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • गुजराती
  • भाप से पकाना
  • मुख्य डिश
  • लो फैट

सामग्री सर्विंग: 2

  1. ज्वार का आटा १ कप
  2. पत्ता गोभी १ कप
  3. रवा १ बड़ा चम्मच
  4. हल्दी १ छोटी चम्मच
  5. दही २ बड़े चम्मच
  6. तेल १ बड़ा चम्मच
  7. नमक स्वादानुसार
  8. अदरक,मिर्च और लहसुन पेस्ट १ बड़ा चम्मच
  9. गरम मसाला १/२ छोटी चम्मच
  10. हींग १/४ छोटी चम्मच
  11. हरा धनिया १ बड़ा चम्मच
  12. तड़के के लिए:
  13. तेल १ बड़ा चम्मच
  14. सरसो १ छोटी चम्मच
  15. तिल १ छोटी चम्मच

निर्देश

  1. पत्ता गोभी को बारीक काट ले या फ़ूड प्रोसेसर में चॉप कर ले।
  2. एक बड़े बर्तन में ज्वार का आटा और गोभी ले।
  3. इसमे सब मसाले, दही,तेल,धनिया मिला कर आटा बांधे।पानी डालने की जरूरत नही पड़ेगी।
  4. अब एक स्टीमर में थोड़ा पानी डालकर गरम होने रखे और इस आटे के लंबे मुठिए बनाकर छलनी पर रखे।
  5. स्टीमर का ढक्कन बन्द कर के मध्यम गैस पर पकाये।करीब १५ मिनट में ये बनकर तैयार हो जाएंगे।टूथपिक या चाकू डालकर चेक कर ले।
  6. थोड़ा ठंडा होने दे।चाहे तो ऐसे ही मुठिए के टुकड़े काट कर खा सकते है।इनके छोटे टुकड़े काट ले।
  7. तड़का लगाने के लिए एक पैन के तेल ले।सरसो और तिल डाले।चटकने पर करी पत्ता डाल दे।
  8. मुठियो को इसमे डालकर हल्के से मिला ले।चटनी या सॉस के साथ इन नरम गरम मुठियो के मजे ले।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर