होम / रेसपीज़ / Nariyal ki barfi tarbuj aakar me

Photo of Nariyal ki barfi tarbuj aakar me by Nitu Singh at BetterButter
1009
2
0.0(1)
0

Nariyal ki barfi tarbuj aakar me

Feb-20-2018
Nitu Singh
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 100 ग्राम नारियल का बूरा
  2. 1 कप दूध
  3. 1 कटोरी चीनी
  4. 1 कटोरी दूध का पाउडर
  5. चुटकी भर लाल फूड रंग
  6. चुटकी भर हरा फूड रंग
  7. 1 बडा चम्मच घी
  8. थोड़ा सा कटा हुआ खजूर

निर्देश

  1. सभी सामग्री
  2. गैस आन करे उस पर कढाई रखें, जब कढाई गर्म हो जाये तब उसमें नारियल का पाउडर डाले।
  3. नारियल पाउडर को 1 मिनट तक भुनेगे, मध्यम आंच पर
  4. फिर इसमें दूध डाले।
  5. फिर इसमे चीनी और दूध का पाउडर डाले।
  6. इन सब को मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक भुनेगे।
  7. 3-4 मिनट बाद इसमें एक बडा चम्मच घी डाले।
  8. इसे पैन छोडने तक भुनेगे
  9. फिर इसे किसी बर्तन मे निकाल लें, और इसे ठंडा होने दे।
  10. इसके दो भाग में बाट ले,ज्यादा वाले भाग में लाल रंग मिलाएं।
  11. इसे अच्छी तरह मिला लें, फिर कम वाले भाग में हरा रंग मिलाये।
  12. इसे भी अच्छी तरह मिला लें।
  13. एक थाली में थोड़ा सा घी लगा ले।
  14. हरे वाले भाग को ले और उसका हाथों से रोल करें और प्लेट में किनारे की तरफ इसे लगायें।
  15. इस प्रकार,फिर हम लाल वाले भाग का भी रोल करके हरे वाले भाग के आगे लगायें।
  16. इस प्रकार ,इसे किसी चम्मच की सहायता से एक समान बना ले।
  17. अब इसे तरबूज के शेप मे काट लें।और इसे 1/2 घंटे के लिए फ्रिज में रखे।
  18. इसे चाकू की सहायता निकाल लें और प्लेट में रखे।आखिरी मे इस पर खजूर के छोटे टुकड़ों को लगा दे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shelly Sharma
Feb-23-2018
Shelly Sharma   Feb-23-2018

Excellent recipe.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर