Photo of Churma laddu by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
991
9
0.0(1)
0

Churma laddu

Mar-01-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
5 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
7 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • राजस्थानी
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 7

  1. २ कप दरदरा पीसा गेहू का आटा
  2. १/२ कप पिगला हुआ घी
  3. १/२ कप या आवश्य्कता नुसार पानी
  4. १ १/२ कप बारीक कटा गुड़
  5. १/२ कप बारीक कटे काजु बादाम व किशमिश
  6. १/४ कप सूखे नारियल का बुरा
  7. १ टीस्पून इलाइची पावडर
  8. चुटकी नमक
  9. अन्य सामग्री
  10. २ चम्मच पिगला हुआ घी
  11. तलने के लिए तेल

निर्देश

  1. सर्व प्रथम मिक्सिंग बाउल में आटा,घी,नमक मिला कर मिक्स कर ले।
  2. अब धीरे धीरे पानी मिला कर सख्त आटा लगा ले।
  3. आटे को ठक कर १५ मीनट किनारे रख दे।
  4. १५ मिनट बाद आटे से लोइया तोड कर टाइट मुठिया बना ले।
  5. मुठिया को मध्यम आंच पे सुनहरा रंग आने तक पलट पलट कर तल लें।(तेज आंच पे ना तले)
  6. मुठिया को अच्छी तरह से ठंडा होने दें।
  7. अब मुठिया को मिक्सर जार में पीस कर पावडर बना ले।
  8. अब नॉनस्टिक कढाई में घी गरम कर के कटा हुआ गुड़ डाले।
  9. गुड़ को मेल्ट होने तक हिलाते रहे।
  10. आंच बंद कर के इलाइची पावडर मिला ले।
  11. पिगला हुआ गुड़,काजु बादाम व किशमिश,नारियल का बुरा इन सामग्री को चूरमा में मिला दे।
  12. चम्मच की सहायता से अच्छे से मिक्स कर ले।
  13. अब मन चाहे साइज़ के लड्डू बना ले।
  14. लड्डू बिल्कुल ठंडे होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भर कर रखे।
  15. आपके स्वादिष्ट चूरमा लड्डू बन कर तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Bindiya Sharma
Mar-05-2018
Bindiya Sharma   Mar-05-2018

yummy!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर