होम / रेसपीज़ / Chinese Veg dosa roll

Photo of Chinese Veg dosa roll by Nandini Maheshwari at BetterButter
806
12
0.0(3)
0

Chinese Veg dosa roll

Mar-05-2018
Nandini Maheshwari
10 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Chinese Veg dosa roll रेसपी के बारे में

चाईनीज वेज ड़ोसा रोल दक्षिण भारतीय ड़ोसा और चाईनीज साॅसेज लम्बी कटी रंग -बिरंगी सब्जियो और चीज का एक फ्यूजन है। इसे नाश्ते मे बना सकते है,या लाईट ड़िनर मे।बहुत ही स्वादिष्ट बनता है।जो भी एक बार खाता है, वो अंगुलिया चाटता रह जाता है।

रेसपी टैग

  • फ्यूज़न

सामग्री सर्विंग: 4

  1. डोसा का घोल- 500 ग्राम
  2. लम्बी कटी सब्जियां
  3. 2 कटे प्याज
  4. 2 कटे टमाटर
  5. 2 कटी शिमला मिर्च
  6. 1/2 कप कटा हरा प्याज
  7. 1/2 कप कटा हरा धनिया
  8. मक्खन
  9. चीज
  10. 1/4 कप सोया साॅस
  11. 1/4 कप रेड़ चिली साॅस
  12. 2 बड़े चम्मच शेजवान साॅस
  13. 2 बड़े चम्मच टमाटर साॅस

निर्देश

  1. सारे सॉसेज को मिला कर अलग रख दे।
  2. ड़ोसा का घोल इड़ली के घोल जैसा गाढा ही रखना हैं , पतला नही करे।
  3. ड़ोसा तवा पर घोल ड़ाले ,गोल- गोल फैला दे।
  4. उस पर 4 चम्मच साॅस ड़ालें , 2 बड़े चम्मच कटी सब्जिया ड़ाले।
  5. 1 चम्मच मक्खन ड़ालें , मिक्स कर के ढक्कन लगा कर एकदम धीमे आँच पर 2-3 मिनट पकाये ।
  6. फिर उसको सारे ड़ोसा पर फैला दे। कटा हरा प्याज और हरा धनिया भी ड़ाल दे ।
  7. चीज कस के फैला दे।और 2-3 मिनट मीड़ियम आँच पर रखे।
  8. चीज पिघलने दे।
  9. फिर इसका रोल बना लें , पिज्जा कटर से काट लें , गरमा-गरम लजीज चाईनिज ड़ोसा रोल परोसे।
  10. बहुत ही स्वादिष्ट ड़ोसा रोल रेड़ी है।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Naresh Soni
Mar-12-2018
Naresh Soni   Mar-12-2018

Something differant....unic...

Hema Mallik
Mar-07-2018
Hema Mallik   Mar-07-2018

Bahut hi lajawaab.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर