होम / रेसपीज़ / Thandai Rabdi Cheese Cake

Photo of Thandai Rabdi Cheese Cake by Neelam Barot at BetterButter
2053
26
0.0(5)
0

Thandai Rabdi Cheese Cake

Mar-10-2018
Neelam Barot
15 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • त्योहारी
  • फ्यूज़न
  • धीमी आंच पर उबालना
  • विस्किंग
  • जमाना (ठंडा)
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. ठंडाई रबड़ी बनाने के लिए :-
  2. दूध 500 ग्राम
  3. इंस्टैंट रबड़ी मिक्स 1 पैकेट ( छोटा सा )
  4. दूध 1 कटोरी
  5. ठंडाई मसाला 2 बड़े चम्मच
  6. केसर 7 -8 धागे
  7. चीज़ केक के लिए सामग्री :-
  8. हाईड एंड सीक बिस्कुट 15
  9. पिघला हुआ मक्खन 2 बड़े चम्मच
  10. मलाई 1 छोटी चम्मच
  11. अमूल फ्रेश क्रीम 1 कप
  12. ब्रिटानिया क्रीम चीज़ 200 ग्राम
  13. सजाने के लिए :-
  14. भूने हुए बादाम का चूरा 2 बड़े चम्मच
  15. पिस्ता कतरन के लिए 7-8 पिस्ता
  16. पिस्ता का चूरा 2 बड़े चम्मच
  17. गुलाब की पत्तियां कटी हुई 7-8

निर्देश

  1. एक कढ़ाई में दूध को गर्म करने के लिए रख दे।
  2. अब 1 कटोरी दूध में रबड़ी मिक्स का पैकेट डाल के अच्छेसे मिक्स करले।
  3. इसे गर्म करने के लिए रखे हुवे दूध में डाल दे और फिर दूध को गाढ़ा होने तक उबाले।
  4. जब दूध आधा हो जाए तब उसमे ठंडाई मसाला डाल दे।
  5. रबड़ी में केसर के धागे डाले फिर पकाए।
  6. रबड़ी जब तक एकदम गाढ़ी मावे के जैसी हो जाए तब तक चलाते रहे बिना छोड़े।
  7. रबड़ी बनके तैयार हैं इसे ठंडा होने दे।
  8. जब तक रबड़ी बनती है उसी दौरान चीज़ केक के लिए तैयारी करले।
  9. बिस्क्यूट का दरदरा चूरा बनाले फिर उसमे मलाई और मक्खन डाल के मिक्स करले।
  10. अब एक प्लेट में बटर पेपर रखदे फिर एक रिंग सेट करें , केक को आकार देने के लिए।
  11. रिंग के अंदर बिस्किट का मिश्रण को अच्छे से फैला ले।
  12. उसपे बादाम का चूरा डाल दे फ़िर एक ओर रखदे।
  13. अब एक बाउल में क्रीम चीज़, ओर ताजी क्रीम डाले इसे बीटर से मिक्स करें।
  14. अब इसमें ठंडी की हुई रबड़ी जो के मेवे की तरह है उसे थोड़ा थोड़ा डाल कर मिक्स करें।
  15. इस मिश्रन को केक रिंग में डाले फिर फ्रीज़ में सेट होने के लिए रख दे।
  16. फ्रीज़ में 8 से 10 घंटे सेट होने के बाद इसे निकाल के चाकू की सहायता से रिंग को निकाल दे।
  17. केक की धार को पिस्ता के चूरे से सजाए ऊपर गुलाब की कटी हुई पत्तियां और पिस्ता की कतरन डाले।
  18. ठंडी ठंडी चीज़ केक का मज़ा उठाए।

रीव्यूज़ (5)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Rita Arora
Feb-19-2019
Rita Arora   Feb-19-2019

Pari Modi
Apr-27-2018
Pari Modi   Apr-27-2018

Superbbbb

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर