होम / रेसपीज़ / पनीर नेस्ट गुजिया

Photo of Paneer nest gujia by Kanwaljeet Chhabra at BetterButter
2840
97
5.0(0)
0

पनीर नेस्ट गुजिया

Mar-20-2016
Kanwaljeet Chhabra
30 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पनीर नेस्ट गुजिया रेसपी के बारे में

गुजिया होली का सबसे प्रसिद्ध अल्पाहार है| लेकिन मैं यह रेसिपी नई पद्धति से बनाना चाहती थी| इसलिए मैंने पनीर नेस्ट गुजिया इसके साथ बनाई| यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और बहुत ही अनोखी रेसिपी है|

रेसपी टैग

  • होली
  • वेज
  • आसान
  • भारतीय
  • तलना
  • स्नैक्स
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 150 ग्राम पनीर मसला हुआ
  2. चीनी स्वादानुसार
  3. 3 छोटे चम्मच सूजी या रवा
  4. 100 ग्राम मावा/खोया मसला हुआ
  5. कुछ बादाम बारिक कटे हुए
  6. 1/4 कप सेवइयां
  7. 2 छोटे चम्मच मक्के का आटा
  8. तलने के लिए तेल
  9. शुद्ध बटर या घी 2 छोटे चम्मच
  10. सूखा नारियल का पावडर 3 छोटे चम्मच

निर्देश

  1. सबसे पहले पनीर को हाथों से तब तक मसलते रहे जब तक कि वो गुंथे हुए आटे जैसा गोला ना हो जाये|
  2. अब पनीर में 2 छोटे चम्मच चीनी और 2 छोटे चम्मच रवा डाल दीजिये और इसे अच्छे से मिला लीजिये| इसे आटे जैसा गूंथ लीजिये और फ्रिज में 10 मिनट के लिए रख दीजिये|
  3. भरी जाने वाली सामग्री बनाने के लिए, एक पैन में 2 छोटे चम्मच शुद्ध बटर डाल दीजिये, फिर उसमें बारीक़ कटे हुए बादाम और रवा डाल दीजिये| 3- 4 मिनट के लिए इसे भून लीजिये| फिर इसमें मसला हुआ खोया और नारियल का पावडर डाल दीजिये| इसे अच्छे से मिला लीजिये| अब इसमें स्वादानुसार चीनी मिला लीजिये| इसे अच्छे से मिला लीजिये| भरी जाने वाली सामग्री तैयार है|
  4. अब पनीर का गुंधा हुआ आटा फ्रिज से बाहर निकल लीजिये| हथेली पर थोड़ा तेल या घी लगा लीजिये| गुंधे हुए आटे में से छोटा हिस्सा लीजिये| इसे गेंद के आकर का बनाइये, फिर अपनी उंगलियों से इसे अच्छे से दबाइये और गोला बनाइये|
  5. अब इस गोले में भरा जाने वाला मिश्रण भरिये और इसे दूसरे बाजु से अच्छे से बंद कीजिये और गुजिया का आकर बनाइये| बचे हुए आटे के साथ यही प्रक्रिया दोहराएं| अब बिना तली हुई गुजिया फ्रिज में 10 मिनट के लिए रख दीजिये|
  6. इस बीच 2 छोटे चम्मच मक्के के आटे में थोड़ा पानी डाल दीजिये और एक पतला घोल बना लीजिये| अब सेवई को दूसरी थाली में लीजिये|
  7. अब बिना तली हुई गुजिया को फ्रिज से बाहर निकालिये| गुजिया को मक्के के आटे के घोल में डुबो लीजिये और तुरंत सेवई में घुमा लीजिये और उसे डीप फ्राई कीजिये|
  8. पनीर नेस्ट गुजिया तैयार है| इसे गरमा-गर्म परोसें|

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर