होम / रेसपीज़ / Matar ki basundi gajar ke crepes

Photo of Matar ki basundi gajar ke crepes by Soniya Verma at BetterButter
1240
8
0.0(5)
0

Matar ki basundi gajar ke crepes

Mar-12-2018
Soniya Verma
20 मिनट
तैयारी का समय
50 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • फ्यूज़न
  • धीमी आंच पर उबालना
  • ठंडा करना
  • सौटे
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. बासुंदी के लिए सामग्री
  2. दूध 1 किलो
  3. मटर ताज़े मीठे और उबले हुए 1 छोटा कप
  4. चीनी 4 से 5 चम्मच
  5. देसी घी 1 चम्मच
  6. हरी इलाइची पाउडर 1/4 चाय चम्मच
  7. बारीक कटा पिस्ता 1 चम्मच
  8. बादाम बारीक़ कटा 1 चम्मच
  9. गाज़र के क्रेपस के लिए सामग्री
  10. गाज़र कसी हुई 250 ग्राम
  11. देसी घी 1 चम्मच
  12. चीनी 2 से 4 छोटे चम्मच
  13. हरी इलाइची पीसी हुई 1/4 चाय चम्मच
  14. मैदा 1 छोटा कप
  15. कॉर्नफ्लोर 2 चम्मच
  16. दूध 1 छोटा कप
  17. पीसी चीनी 1 छोटा चम्मच

निर्देश

  1. सबसे पहले दूध उबाल लें।
  2. अब मटर को दरदरा पीस के घी मे भून लें।
  3. अब मटर को दूध मे मिलाएं।
  4. बादाम, पिस्ता, हरी इलाइची भी मिलाएं।
  5. अब जब दूध गाढ़ा हो जाये तब चीनी मिलाये और 2 से 3 मिनट के बाद गैस बंद करें।
  6. अब क्रेप्स के लिए गाजर को घी मे भूने चीनी भी साथ ही डाले।
  7. अब जब हलुए जैसा हो जाये तब हरी इलाइची पाउडर मिलाएं।
  8. गैस बंद करें, ठंडा करें।
  9. मैदा मे कॉर्नफ्लोर, चीनी दूध मिला के घोल तैयार करें।
  10. नॉनस्टिक तवे पर पतले पतले डोसे की तरह फ़ैलाये।
  11. एक ही तरफ से सेकें।
  12. अब इसको चोकोर काट लें।
  13. गाजर के हलुए की भरावन करे मोड़े और सभी क्रेपस तैयार करें।
  14. बासुंदी के साथ परोसें, ऊपर से पिस्ता से सजाएं।

रीव्यूज़ (5)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mani Kaur
Mar-13-2018
Mani Kaur   Mar-13-2018

Bahut hi badhiya.

Seema Saurabh Dubey
Mar-12-2018
Seema Saurabh Dubey   Mar-12-2018

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर