Photo of Paan cake by Nandini Maheshwari at BetterButter
3176
6
0.0(3)
0

Paan cake

Mar-12-2018
Nandini Maheshwari
20 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Paan cake रेसपी के बारे में

सिंपल केक में पान का लाजवाब स्वाद , देशी के साथ विदेशी तड़का भी।

रेसपी टैग

  • फ्यूज़न

सामग्री सर्विंग: 8

  1. 200 ग्राम मैदा
  2. 180 ग्राम पिसी शक्कर
  3. 3/4 कप तेल
  4. 1/2 कप दही
  5. 3/4 कप दूध
  6. 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  7. 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
  8. चुटकी भर नमक
  9. 3 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
  10. 2 चम्मच गुलकंद
  11. 1/2 चम्मच पान की चटनी
  12. 1 चम्मच हरा खाने का रंग
  13. 1 चम्मच सौंफ
  14. 2 चम्मच टुट्टी फ्रुइटी
  15. चेरी
  16. सिल्वर बॉल्स
  17. कलरफुल सजाने वाली गोलिया
  18. 200 ग्राम व्हिप्ड क्रीम
  19. गुलाब की पत्ती
  20. चांदी का वर्क
  21. रेडी पान( बीच मे लगाने के लिए)

निर्देश

  1. पैन केक
  2. केक के बर्तन को घी और मैदा लगा कर ग्रीज़ कर ले।
  3. मैदा में मिल्क पाउडर, बेकिंग पाउडर, सोडा ,नमक डाल कर छान लें।
  4. बाउल में तेल, दूध ,शक्कर को डाल कर बीटर से बीट कर ले।
  5. दही भी डाले।
  6. फिर मैदा वाला मिश्रण भी डाल दे।
  7. हरा कलर भी डाले
  8. मीनक्सी पान की चटनी,गुलकंद,और थोड़ी सौंफ, टूटी फूटी भी डाल दें।
  9. 5-7 मिनट बीट करे।
  10. केक टिन में डाल दें।
  11. 180 डिग्री पर 40 मिनट पका लें सुनहरा होने तक।
  12. फ्रॉस्टिंग
  13. व्हिपड क्रीम में हरा रंग, पान की चटनी गुलकंद डाल कर व्हीप कर ले।
  14. 15 मिनट सॉफ्ट हल्की होने तक क्रीम फेटे।
  15. केक को सैंडविच जैसे 3 लेयर में काट ले।
  16. ब्रश में मीठे पानी को लगा कि केक को हल्का नम करे।
  17. इस पर क्रीम लगा दे पान के पत्ते काट के लगा दे।
  18. वापिस केक रख दे।
  19. अब केक पर चारो तरफ क्रीम लगा दे।
  20. फिनिशिंग दे ।
  21. पाइपिंग बैग में क्रीम डाले।स्टार वाला नोज़ल लगाए फ्लावर बना दे ।उस पर चेरी लगा दे।
  22. नीचे सौंफ,टुट्टी फ्रुईटी कलरफुल बल्ला,सिल्वर बॉल्स लगाए।
  23. गुलाब की पत्तियों से सजा दे।
  24. ऊपर एक लगा हुआ पैन टूथपिक में लगा के उसमे बीच मे लगा दे।
  25. चांदी के वर्क से सजा दे।
  26. शानदार पान केक तैयार है।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mani Kaur
Mar-13-2018
Mani Kaur   Mar-13-2018

Bahut hi badhiya.

Shyama Amit
Mar-12-2018
Shyama Amit   Mar-12-2018

Refreshing

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर