होम / रेसपीज़ / Braided Bread with Tandoori Chicken Filling

Photo of Braided Bread with Tandoori Chicken Filling by Aparajita Dutta at BetterButter
1329
4
0.0(1)
0

Braided Bread with Tandoori Chicken Filling

Mar-13-2018
Aparajita Dutta
90 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • सामान्य
  • टिफ़िन रेसिपीज़
  • फ्यूज़न
  • भूनना
  • ग्रिल्लिंग
  • बेकिंग
  • सौटे
  • नाश्ता और ब्रंच
  • लो फैट

सामग्री सर्विंग: 4

  1. तंदूरी चिकन के लिए:
  2. चिकन 400 ग्राम
  3. दही आधा कप
  4. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 छोटे चम्मच
  5. अदरक लहसुन पेस्ट 2 छोटे चम्मच
  6. गरम मसाला आधा चम्मच
  7. सरसों का तेल 1 टेबल चम्मच
  8. नींबू का रस 2 छोटे चम्मच
  9. चाट मसाला आधा चम्मच
  10. मक्खन 1 छोटे चम्मच
  11. :ब्रेड बनाने के लिए:
  12. मैदा 2 कप
  13. एक्टिव ड्राई यीस्ट 1 चम्मच
  14. चीनी 1 छोटे चम्मच
  15. हल्का गर्म पानी 1 1/2 कप
  16. रिफाइंड तेल 3 टेबल चम्मच
  17. मक्खन 2 टेबल चम्मच
  18. नमक स्वादानुसार
  19. तिल ऊपर से डालने के लिए
  20. :फिलिंग के लिए:
  21. अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
  22. प्याज 2 कटे हुए
  23. तेल 2 छोटे चम्मच
  24. चाट मसाला 1 छोटी चम्मच

निर्देश

  1. तंदूरी चिकन के लिए:
  2. चिकन को अच्छी तरह से धो लीजिए।
  3. दही से पानी निकल दीजिए।
  4. अब सब सामग्री दही में मिला दीजिए।
  5. इसके लेप को चिकन पर लगा दीजिए और 3-4 घंटे रख दीजिए।
  6. अब इसे तंदूर में 15 मिनट पका लें।
  7. अब ऊपर से मक्खन लगाएं और एक बार फिर 5 मिनट के लिए पकाएं।
  8. तंदूरी चिकन तैयार है। इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  9. अब पैन में तेल लीजिए।
  10. अदरक लहसुन का पेस्ट भून लें।
  11. इसमें कटे हुए प्याज डाल दें।
  12. थोड़ी देर भुनकर अब चिकन डाल दें।
  13. चाट मसाला पाउडर डालकर सब अच्छी तरह मिला लें।
  14. अब फिलिंग तैयार है।
  15. :ब्रेड के लिए:
  16. यीस्ट और चीनी को हल्का गर्म पानी में मिला लें और 15 मिनट के लिए सक्रिय होने दें।
  17. एक बाउल में मैदा, तेल, नमक और मक्खन लीजिए और अच्छी तरह मिला लें।
  18. अब इसमें यीस्ट और पानी के मिश्रण डाल दें और आटा बनाए।
  19. 10 मिनट गूँथ लें।
  20. आटे को एक तेल लगे बर्तन में डालकर एक प्लास्टिक रैप/ नम कपड़े के साथ ढक दें।
  21. 2 घंटे किसी गरम जगह पे रखें।
  22. आटा दोगुना हो जाएगा।
  23. अब आटे से एक लोई ले लीजिए।
  24. उसे बेलकर फैला दीजिए।
  25. अब उसपर किनारे से कट लगाइये।
  26. बीच में तंदूरी चिकन का फिलिंग रख दें।
  27. अब ब्रेड को ऊपर से बंद करना शुरु कीजिए।
  28. बंद करते हुए नीचे तक आ जाइये।
  29. अब ऊपर से मक्खन/दूध ब्रश से लगा दीजिए।
  30. अब ऊपर से तिल लगा लीजिए और फिर से 15 मिनट के लिए फूलने दीजिए।
  31. ओवन को 180 सेल्शियस में पहले से गरम कर लीजिए।
  32. ब्रेड को 20/25 मिनट के लिए बेक कर लीजिए।
  33. ऊपर थोड़ा रंग बदल लें तो समझ लें की हो गई है।
  34. ओवन से निकलकर मक्खन लगाकर परोसें।
  35. आपका फ्यूज़न इंग्लिश ब्रेड तंदूरी चिकन फिलिंग के साथ तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mani Kaur
Mar-13-2018
Mani Kaur   Mar-13-2018

Bahut hi lajawaab.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर