होम / रेसपीज़ / Thandai Panna Cotta with Mirror Glaze

Photo of Thandai Panna Cotta with Mirror Glaze by Aparajita Dutta at BetterButter
1753
6
0.0(1)
0

Thandai Panna Cotta with Mirror Glaze

Mar-15-2018
Aparajita Dutta
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • फ्यूज़न
  • धीमी आंच पर उबालना
  • उबलना
  • जमाना (ठंडा)
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 2

  1. फुल क्रीम दूध 1/2 लीटर
  2. चीनी 3 टेबल चम्मच
  3. वेज जेलेटिन 1 1/2 छोटी चम्मच
  4. ठंडाई मसाला 2 टेबल चम्मच
  5. आलमंड एसेंस 1 छोटी चम्मच
  6. :मिरर ग्लेज के लिए:
  7. चॉकलेट कंपाउंड सफेद 45 ग्राम
  8. क्रीम 90 ग्राम
  9. खाने का रंग लाल और पीला
  10. चॉकलेट स्टिक्स सजाने के लिए
  11. गुलाब के सूखे पंखुड़ी सजाने के लिए

निर्देश

  1. दूध, चीनी, ठंडाई मसाला सब एक साथ मिलाकर गरम कीजिये।
  2. जेलाटीन को 2 चम्मच हल्का गरम पानी मिलाकर ब्लूम होने के लिए 5 मिनट रखे।
  3. अब इसे भी दूध में मिलाएं।
  4. जेलेटिन पूरा घुल जाने तक दूध को चलाएं।
  5. मिश्रण को ठंडा होने दें।
  6. अब इसे बाउल में डालकर फ्रीज में ठंडा होने दें।
  7. 5 घंटे बाद निकाल लीजिए।
  8. अब एक बर्तन में क्रीम गरम कीजिए।
  9. उसमें चॉकलेट मिलाकर पिघला लीजिए।
  10. चॉकलेट दो बर्तन में ले लीजिए।
  11. एक में लाल और दूसरे में पीला रंग मिला लीजिए।
  12. अब पन्ना कोटा को वायर रैक में रखिए।
  13. ऊपर से पहले लाल ग्लेज , बाद में पीला ग्लेज डाल दीजिए।
  14. फ्रीज में सेट होने के लिए रख दीजिए।
  15. 1 घंटा बाद निकालकर नीचे किनारें में सूखे गुलाब के पंखुड़ी लगाइए।
  16. चॉकलेट स्टिक लगाकर परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Seema Sharma
Mar-19-2018
Seema Sharma   Mar-19-2018

Bahut hi lajawaab.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर