होम / रेसपीज़ / लो कैलोरी साबूदाना वडा

Photo of Low calorie sabudana vada by Nandini Maheshwari at BetterButter
1028
8
0.0(0)
0

लो कैलोरी साबूदाना वडा

Mar-18-2018
Nandini Maheshwari
30 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

लो कैलोरी साबूदाना वडा रेसपी के बारे में

साबूदाना वड़ा हमेशा तेल में तल के ही बनाते है, मेने इसमे कुछ चेंज किया है,और इसको टालने की बजाय अप्पम मेकर में बनाया है।जो कम तेल में हेल्थी और स्वादिस्ट बनते है।

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • नवरात्री

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 2 कप उबले आलू
  2. 1 कप भीगा हुआ साबूदाना
  3. 1 कप भुनी दरदरा चुरा की हुई मूंगफली
  4. 2 बारीक कटी हरी मिर्ची
  5. सेंधा नमक स्वादानुसार
  6. कटा हरा धनिया पत्ती
  7. थोड़ी सी पिसी काली मिर्ची
  8. तेल
  9. थोड़ा सा गरम मसाला
  10. 2 चम्मच नीम्बू का रस

निर्देश

  1. उबले आलू मसल लें उसमे साबूदाना मिलाये।
  2. मिक्स करें।
  3. इसमे मूंगफली का चूरा,कटा धनिया, मिर्च मिलाये।
  4. स्वादानुसार सेंधा नमक, कालीमिर्च,गरममसाला मिलाये।
  5. मसाले में अपने स्वादानुसार नमक व काली मिर्च कम ज्यादा भी कर सकते है।
  6. 2 चम्मच नींबू का रस भी मिलाये।
  7. अब इस से छोटे नींबू के साइज के गोले बना ले।
  8. अप्पम मेकर गरम करे।
  9. 2 -2 बूंद तेल लगाये।
  10. उसमे ये गोले रखे।
  11. वापिस 1/2चम्मच तेल लगावे।
  12. पलट-पलट कर सुनहरा क्रिस्पी होने तक पकाये।
  13. जब ऐसे बन जाये तब निकाल ले।
  14. टमाटर की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर