होम / रेसपीज़ / Dal dhokli ravioli

Photo of Dal dhokli ravioli by Dhara Shah at BetterButter
950
7
0.0(1)
0

Dal dhokli ravioli

Mar-18-2018
Dhara Shah
15 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • फ्यूज़न
  • प्रेशर कुक
  • उबलना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. दाल बनाने के लिए:
  2. १ कप तुवर दाल
  3. १ गिलास पानी
  4. १ चम्मच हल्दी पाउडर
  5. १/२ चम्मच मिर्च पाउडर
  6. १ चम्मच धनिया पाउडर
  7. १/३ चम्मच गरम मसाला
  8. १ चम्मच नमक
  9. २ बड़ा चम्मच गुड़
  10. १ बड़ा नींबू का रस
  11. तड़का देने के लिए:
  12. १ बड़ा चम्मच तेल
  13. १ चम्मच राई के दाने
  14. १/२ चम्मच जीरा
  15. चुटकी भर हींग
  16. ५-६ करी पता
  17. २ लोंग
  18. १ दालचीनी
  19. १ कश्मीरी मिर्च
  20. स्टफिंग के लिए:
  21. २ बड़ा चम्मच पनीर, क्रंबल्ड
  22. १ चम्मच मिक्स बेल पेपर्स, बारीक काटा हुआ
  23. १/२ चम्मच नमक
  24. १/४ चम्मच काली मिर्च पाउडर
  25. ढोकली रेवियोली बनाने के लिए:
  26. १ कप गेहूं का आटा
  27. १ चम्मच नमक
  28. १ चम्मच हल्दी पाउडर
  29. १/२ चम्मच मिर्च पाउडर
  30. १ बड़ा चम्मच तेल
  31. पानी आटा बनाने के लिए
  32. १ ग्लास पानी, तेल और नमक रेवियोली बनाने के लिए

निर्देश

  1. दाल बनाने के लिए:
  2. तुवर दाल के प्रेशर कुकर में ३ व्हिसल्स बजने तक पकाएं।
  3. उसको ब्लेंड करे।
  4. सारे मसाला डालकर ८-१० मिनट पकाएं।
  5. तड़का देकर ३ मिनट और पकाएं और साइड में रख दे।
  6. ढोकली का स्टफिंग बनाने के लिए:
  7. सारी स्टफिंग की सामग्री मिक्स करके उसको साइड में रख दे।
  8. ढोकली रेवियोली बनाने के लिए:
  9. सबसे पहले आटा की सामग्री मिलाकर सॉफ्ट आटा बनाए।
  10. उसको बेलन से ८ इन्च का थेपला बना ले।
  11. फिर राऊंड कटर से छोटे छोटे राऊंड कट करे।
  12. एक राऊंड लेकर उसपे स्टफिंग रखे और साइड को प्रेस के ले।
  13. और फॉर्क से ऐज को प्रेस करे।
  14. ऐसे ही सारी रेवियोली बना ले।
  15. अब गरम पानी में तेल और नमक डाले और रेवियोली को ७-८ मिनट तक बॉयल करे।
  16. उसको बॉयल होने पे बाहर निकले और सर्विंग प्लेट में रखे।
  17. उपर से दाल डाले और राइस और सलाड के साथ गरम सर्व करो।
  18. उपर से थोड़ा पापड़ चुरा और आचार मसाला भी डाल सकते है (जैसे मैंने किया है)।
  19. तो एन्जॉय करो देशी डिश विद विदेशी रंग।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mona S
Mar-18-2018
Mona S   Mar-18-2018

Superb idea! Just loved it

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर