होम / रेसपीज़ / नवरात्रि स्पेशल प्लेटर

Photo of Navratri special platter  by Neelima Rani at BetterButter
801
6
0.0(0)
0

नवरात्रि स्पेशल प्लेटर

Mar-23-2018
Neelima Rani
40 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

नवरात्रि स्पेशल प्लेटर रेसपी के बारे में

ये नवरात्रि का पूरा खाना हैं , जो बहुत ही स्वादिष्ट बना हैं।

रेसपी टैग

  • आसान
  • नवरात्री
  • शैलो फ्राई
  • बेसिक रेसिपी
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. साबूदाना थालीपीठ के लिए
  2. भीगा हुआ साबूदाना - १ कप।
  3. उबला हुआ आलू - २.
  4. कुट्टू का आटा - १ बड़ा चम्मच।
  5. भुनी और दरदरी पिसी मुंगफली - १ बड़ा चम्मच।
  6. बारीक़ कटी हरी मिर्च - १.
  7. बारीक कटा हरा धनिया - १ बड़ा चम्मच।
  8. काली मिर्च पाउडर - १/२ चम्मच।
  9. सेंधा नमक - स्वादानुसार।
  10. घी - सेकने के लिए।
  11. हरियाली पनीर टिक्का के लिए
  12. पनीर - १०० ग्राम।
  13. पानी निकला दही(हंग कर्ड) - १ बड़ा चम्मच।
  14. हरा धनिया- पुदीना चटनी - २ चम्मच।
  15. सेंधा नमक - स्वादानुसार।
  16. घी - सेकने के लिए।
  17. फलों औऱ सूखे मेवे वाली रबड़ी के लिए...
  18. बारीक कटा सेब - १.
  19. अनार के दाने - १ कप।
  20. कटे हुए काले अंगूर - १ कप।
  21. बारीक़ कटे काजू - २ चम्मच।
  22. बारीक़ कटे बादाम - २ चम्मच।
  23. किशमिश - २ चम्मच।
  24. दूध - १ लीटर।
  25. चीनी - स्वादानुसार।
  26. इलायची पाउडर - १/२ चम्मच।

निर्देश

  1. साबूदाना थालीपीठ के लिए
  2. आलू को छील कर कस ले।
  3. घी को छोड़ कर सारी सामग्री उसमे मिलाये।
  4. हाथो पर घी लगाकर उस मिश्रण से पेड़ा बनाए औऱ पन्नी पर रख कर छोटे छोटे थालीपीठ बना ले।
  5. गरम तवे पर घी लगाकर इन थालीपीठ को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें।
  6. हरियाली पनीर टिक्का के लिए
  7. हंग कर्ड मे चटनी और सेंधा नमक डालकर मिला लें
  8. पनीर को चोकोर टुकड़ो मे काट ले।
  9. पनीर को हंग कर्ड मे डालकर १५ मिनट मेरीनेट करे।
  10. फिर गरम तवे पर घी लगाकर इन टिक्को को सेंक लें।
  11. फलों और सूखे मेवे वाली रबड़ी के लिए
  12. दूध को उबलने रखें।
  13. लगातार चलाते हुए गाढ़ा करे, जब १/३ दूध रह जाए तो चीनी और इलायची पाउडर मिलाये।
  14. अब रबड़ी को ठंडा करे।
  15. कटे फल और सूखे मेवे मिला कर ठंडा करके परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर