होम / रेसपीज़ / रस मलाई

Photo of Ras malai by Nandini Maheshwari at BetterButter
1493
7
0.0(0)
0

रस मलाई

Mar-24-2018
Nandini Maheshwari
20 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रस मलाई रेसपी के बारे में

गर्मी में ठंडी -ठंडी रस मलाई का मजा ही कुछ और हैं।व्रत के लिए ये सब से अच्छी सब की पसंद की मिठाई है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • नवरात्री
  • भारतीय
  • उबलना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. रसमलाई की टिक्की के लिए
  2. 1 लीटर गाय का दूध
  3. 1/2 कप खट्टा दही
  4. 1 कप शक्कर
  5. रबडी के लिए
  6. 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  7. 100 ग्राम शक्कर
  8. 2 चम्मच कटे पिस्ता
  9. भीगी केसर
  10. इलाइची पाउडर
  11. चुटकी भर जायफल पाउडर

निर्देश

  1. टिक्की बनाएं
  2. दूध को उबलने रखे।
  3. उबलते हुए दूध में खट्टा दही डाले।
  4. 4-5 मिनट में दूध फट जाएगा।
  5. मलमल के कपड़े को छलनी में रख के फटा दूध छान लें।
  6. अब इस पनीर को ठंडे पानी से धो ले।
  7. और इसको मसल कर चिकना कर ले।
  8. अब टिक्की का शेप दे।
  9. कुकर में 3 कप पानी डाल के उबालें
  10. उसमे 1 कप शक्कर डाल दे।
  11. उबलने लगे तब टिक्की डाल दे।
  12. 1 सीटी लगाएं
  13. गैस बंद कर दे
  14. टिक्की तैयार है।ह
  15. इसको ठंडा कर ले
  16. रबडी के लिए
  17. दूध को उबाले।
  18. उबाल उसने के बाद धीरे आंच पर 1/2 घंटा उबलने दे।
  19. उसमे मलाई के लच्छे आ जायेंगे।
  20. फिर केसर ,इलाइची पाउडर, जायफल पाउडर,शक्कर डाले।
  21. 15 मिनट और उबाले।पिस्ता डाल दे।
  22. अब इसको ठंडा करे।
  23. जब टिक्की और रबडी दोनों ठंडा हो जाये तब रबडी में टिक्की का रस निचोड़ कर डाल दे।
  24. फ्रीज में ठंडा करे।
  25. कटे पिस्ता छिडक कर ठंडा-ठंडा परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर