Photo of Chandrakala by Nandini Maheshwari at BetterButter
675
10
0.0(1)
0

Chandrakala

Mar-28-2018
Nandini Maheshwari
30 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Chandrakala रेसपी के बारे में

जायकेदार, मुँह में पानी ला देने वाली चन्द्रकला

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • राजस्थानी
  • तलना
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1/2 कप मावा
  2. 2 बड़े चम्मच नारियल का चूरा
  3. 2 चम्मच कटे बादाम पिस्ता
  4. 2 चम्मच कटे काजू किशमिश
  5. 1 बड़ा चम्मच पिसी हुई शक्कर
  6. 1/2 चम्मच पिसी इलाइची
  7. चुटकी भर जायफल पाउडर
  8. 1 कप मैदा
  9. घी
  10. चुटकी भर नमक
  11. चासनी के लिए
  12. 1 कप शक्कर
  13. 1 कप पानी
  14. इलाइची पाउडर
  15. थोड़ी सी भीगी हुई केसर

निर्देश

  1. मावा को हल्का भूरा होने तक भून लें।
  2. एक प्लेट में निकाले।ठंडा करे।
  3. उसमे नारियल का चूरा और सारे मेवे मिला ले।
  4. इलाइची पाउडर, पिसी शक्कर, जायफल पॉवडर मिला ले।
  5. भरावन तैयार है।
  6. मैदा में नमक और 4-5चमच्च घी डाले।
  7. मुठ्ठी बन्द मोयन होना चाहिए।
  8. गुनगुने पानी से रोटी जैसा नरम आटा गूथ ले।
  9. 20 मिनट ढक के रखे।
  10. फिर सूखा मैदा लगा कर बड़ी रोटी बेल लें।
  11. 1 कटोरी से 4 एक जैसे गोले काट ले।
  12. 1 गोले पर 1 चमच्च भरावन डाले।
  13. किनारे पर पानी लगाए।
  14. दूसरी गोल चिपका कर घुमा-घुमा कर मोड़ दे।
  15. फिर गरम घी में सुनहरी करारी होने तक तल दे।
  16. शक्कर और पानी गैस पर चासनी बनाने रखे।
  17. लगातार चलाते रहे।
  18. केसर,इलाइची पाउडर डाले।
  19. 1 तार की चाशनी बनाये।
  20. उसमे चन्द्रकला ठंडी कर के 2 मिनट दोइब के निकाल ले।
  21. कटे बादाम पिस्ता के चूरे से सजा के परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Naresh Soni
May-15-2018
Naresh Soni   May-15-2018

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर