होम / रेसपीज़ / Sattu bati (litti ) appam pan me aur chokha

Photo of Sattu bati (litti ) appam pan me aur chokha by Nitu Singh at BetterButter
1479
2
0.0(1)
0

Sattu bati (litti ) appam pan me aur chokha

Mar-29-2018
Nitu Singh
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • उत्तर भारतीय
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 2 कप आटा
  2. 1 चम्मच घी मोयन के लिए
  3. 3-4 चम्मच घी
  4. 1 कप चना सत्तू
  5. 1 मध्यम प्याज
  6. 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  7. 2-3 हरी मिर्च
  8. 1 चम्मच धनिया पत्ती
  9. 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
  10. 1/2 छोटा चम्मच मंगरैल
  11. 1/2 लाल मिर्च का मसाला
  12. 1/2 चम्मच नींबू का रस
  13. 2 चम्मच सरसों का तेल
  14. नमक स्वादानुसार
  15. चोखा के लिए:point_right: 2 बैगन
  16. 2 टमाटर
  17. 2-3 हरी मिर्च
  18. 1 प्याज
  19. 8-10 लहसुन की कलियाँ
  20. 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
  21. धनिया पत्ती
  22. 2-3 चम्मच सरसों का तेल
  23. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. आटा मे नमक और 1 चम्मच घी का मोयन दे कर हल्का गर्म पानी से सख्त आटा गूथ ले।
  2. टमाटर और बैगन को भून लेगे।
  3. अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और प्याज को बारीक काट लें।
  4. भूने हुए बैगन और टमाटर को छीलकर मसल ले।
  5. इसमें कटे धनिया पत्ती, अदरक, लहसुन ,प्याज और नमक, तेल को डालकर अच्छी तरह मिला कर रख ले।
  6. सत्तू के लिए :point_right: एक बाउल में सत्तू का आटा ले उसमें बारीक कटा प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, अजवाइन, मंगरेला, लाल मिर्च का मसाला, नींबू का रस,नमक,सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  7. आटे के छोटे छोटे लोइ तोड़ ले।
  8. उसमें तैयार सत्तू के मसाले को भरे।
  9. इस तरह सारे तैयार कर ले।
  10. अब अप्पम पैन को गर्म करें उसमें थोड़ा सा घी लगाये।
  11. इसमें तैयार बाटी को डाले और आंच एक दम कम करें।
  12. इसे कम आंच पर ही उलट पुलट कर चारों तरफ से सेक ले,लाल होने तक
  13. इसे किसी प्लेट में निकाल लें।
  14. एक कटोरी में घी ले उसमें बाटी को डाले और उसे चारों तरफ से अच्छी तरह घी लगा दे।
  15. एक प्लेट में चोखा के साथ गर्मा गर्म परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mona S
Mar-30-2018
Mona S   Mar-30-2018

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर