होम / रेसपीज़ / सत्तू बाटी (लीटी) अप्पम पैन में और चोखा

Photo of Sattu bati (lt) appam pan men aur by Nitu Singh at BetterButter
1756
5
0.0(0)
0

सत्तू बाटी (लीटी) अप्पम पैन में और चोखा

Mar-29-2018
Nitu Singh
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सत्तू बाटी (लीटी) अप्पम पैन में और चोखा रेसपी के बारे में

ये उत्तर भारत की बहुत ही प्रचलित व्यंजन है।जो अब पूरे दुनिया में प्रसिद्ध हो गया है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • उत्तर भारतीय
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 2 कप आटा
  2. 1 चम्मच घी मोयन के लिए
  3. 3-4 चम्मच घी
  4. 1 कप चना सत्तू
  5. 1 मध्यम प्याज
  6. 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  7. 2-3 हरी मिर्च
  8. 1 चम्मच धनिया पत्ती
  9. 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
  10. 1/2 छोटा चम्मच मंगरैल
  11. 1/2 लाल मिर्च का मसाला
  12. 1/2 चम्मच नींबू का रस
  13. 2 चम्मच सरसों का तेल
  14. नमक स्वादानुसार
  15. चोखा के लिए:point_right: 2 बैगन
  16. 2 टमाटर
  17. 2-3 हरी मिर्च
  18. 1 प्याज
  19. 8-10 लहसुन की कलियाँ
  20. 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
  21. धनिया पत्ती
  22. 2-3 चम्मच सरसों का तेल
  23. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. आटा मे नमक और 1 चम्मच घी का मोयन दे कर हल्का गर्म पानी से सख्त आटा गूथ ले।
  2. टमाटर और बैगन को भून लेगे।
  3. अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और प्याज को बारीक काट लें।
  4. भूने हुए बैगन और टमाटर को छीलकर मसल ले।
  5. इसमें कटे धनिया पत्ती, अदरक, लहसुन ,प्याज और नमक, तेल को डालकर अच्छी तरह मिला कर रख ले।
  6. सत्तू के लिए :point_right: एक बडे बर्तन में सत्तू को डाले उसमें बारीक कटा प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अजवाइन, मंगरैल, नमक, नींबू का रस,लाल मिर्च का मसाला, तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  7. अब आटा को छोटे छोटे पेडे बना ले।
  8. इसमें तैयार मसाले को भर ले।
  9. इस तरह सारे तैयार कर ले।
  10. अब अप्पम पैन गर्म करें उसमें थोड़ा सा घी लगायें।
  11. गर्म पैन मे तैयार बाटी को डाले, और आंच एक दम कम रखें।
  12. इन्हें चारों तरफ से पलट कर लाल होने तक सेक ले।
  13. इन्हें निकाल लें, किसी प्लेट में।
  14. एक कटोरी में घी ले और उसमें तैयार बाटी को डालकर अच्छी तरह चारों तरफ घी लगा ले।
  15. तैयार बाटी को चोखा के साथ गर्मा गर्म परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर