होम / रेसपीज़ / बालूशाही (मखन बड़े)

Photo of Balushahi (makhan bade) by Nandini Maheshwari at BetterButter
1080
7
0.0(0)
0

बालूशाही (मखन बड़े)

Mar-31-2018
Nandini Maheshwari
30 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

बालूशाही (मखन बड़े) रेसपी के बारे में

स्वादिस्ट, रसीले मुह में घुल जाने वाले बालूशाही

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • राजस्थानी
  • उबलना
  • तलना
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 2 कप मैदा
  2. 2 बड़े चमच्च दही
  3. चुटकी भर नमक
  4. 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
  5. 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर
  6. 1/2 चम्मच इलाइची पाउडर
  7. 3 बड़े चम्मच घी मोयन के लिए
  8. घी तलने के लिए
  9. 2 चम्मच कटे हुए मेवे
  10. चाशनी
  11. 2 कप शक्कर
  12. 1/2 चम्मच इलाइची पाउडर
  13. थोड़ी सी भीगी हुई केसर
  14. 1 कप पानी

निर्देश

  1. मोयन के घी को गरम करे।
  2. मैदा में बेकिंग पाउडर, बसकिंग सोडा, नमक, इलाइची पाउडर मिला ले।
  3. गरम घी का मोयन मिला कर मिक्स करें।
  4. दही भी डाले।
  5. 2-3 छोटे चम्मच गुनगुने पानी से आटा गूंथ ले।
  6. नरम आटा ही रखे।
  7. 10 मिनट ढक के रखे।
  8. फिर नीम्बू के साइज के गोले बना ले।
  9. हल्का सा दबा के बीच मे एक छेद कर दे।
  10. 20 मिनट ढक के रखे।
  11. हल्के से फूल जायेंगे।
  12. फिर गरम घी में धीमी आंच पर तले।
  13. सुनहरे ,करारे होने पर निकाल ले।
  14. पैन में शक्कर, पानी डाले
  15. लगातार चलाये।
  16. केसर,इलाइची पाउडर भी डाले।
  17. 1 तार की चाशनी बना ले।
  18. अब तले हुए बालूशाही चासनी में डाले।
  19. 4-5मिनट बाद निकाल कर चलनी पर रखे।
  20. फिर प्लेट में रखे।
  21. कटे मेवे से सजा कर परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर