होम / रेसपीज़ / वेजिटेबल बाजरा परांठा

Photo of Vegetable bajra parantha by Babita Jangid at BetterButter
391
2
0.0(0)
0

वेजिटेबल बाजरा परांठा

Mar-31-2018
Babita Jangid
10 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

वेजिटेबल बाजरा परांठा रेसपी के बारे में

हरियाणा और राजस्थान मे खाया जाने वाला बाजरा परांठा अगर स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बनाना हो तो इसे खूब सारी सब्जियो के साथ बनाया जता है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • राजस्थानी
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 2 कटोरी बाजरे का आटा
  2. 1/2 कटोरी कसी हुई गाजर
  3. 1/2 कटोरी कसी हुई गोभी
  4. 1 कटोरी बारीक कटा बथुआ
  5. 1/4 कटोरी बारीक कटी हुई बीन्स
  6. 1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
  7. 1/4 कटोरी हरा धनिया बरीक्ं कटा हुआ
  8. 2 हरि मिर्ची बारीक कटी हुई
  9. 2 चम्मच अदरक कसा हुआ
  10. 2 चम्मच नमक
  11. 2 चम्मच सफेद तिल
  12. 1 चम्मच अजवायन
  13. 2 बडे चम्मच घी
  14. 2 चम्मच बटर

निर्देश

  1. बाजरे के आटे को छानकर सारी सब्जियां और मसले इसमे हाथ से अच्छी तरह मिला लें।
  2. थोडा सा पानी डालकर आटा गुन्धे।
  3. सब्जियो मे पानी होता हैं, इसलिये पानी की जरूरत कम ही पड़ती है।
  4. अब मध्यम अकार की लोइ बनाए और हाथ पर पानी लगाकर इसकी थपथपा कर गोल रोटी बनाएं।
  5. अगर हाथ से बनानी ना आए तो चक्ले पर सूखा आटा डालकर थपथपा कर रोटी बनाएं।
  6. तवा गरम होने पर तवे पर डाले और चाकू से लाईन डालें
  7. थोडे तिल उपर से डालकर हाथ से दबा दें।
  8. सिकने पर रोटी पलटें और घी लगाए।
  9. दूसरी तरफ भी इसी तरह घी लगाए और करारी सेकें।
  10. लहसुन की चटनी , अचार और दही के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर