होम / रेसपीज़ / बेसन सेव टमाटर का सालन

Photo of Besan sev tamatar ka salan by Cook With at BetterButter
1701
2
0.0(0)
0

बेसन सेव टमाटर का सालन

Apr-01-2018
Cook With
15 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

बेसन सेव टमाटर का सालन रेसपी के बारे में

बेसन सेव टमाटर का सालन राजस्थानी डिश हैं | जब भी कभी सब्जियों को खाने का मन न हो तो एक बार बेसन सेव टमाटर का सालन जरूर बनाए | यह बहुत ही स्वादिष्ट बनता हैं और झटपट बनकर तैयार हो जाता हैं | गर्मी के मौसम में अक्सर घरों में बनाया जाता हैं | आप इसे चपाती, पाव, ब्रेड के साथ भी सर्व कर सकते हैं |

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • राजस्थानी
  • साइड डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. बेसन सेव बनाने के लिए -
  2. ½ कप बेसन
  3. ½ चम्मच सौंफ
  4. ½ चम्मच अजवायन
  5. 1 चम्मच साबुत धनिया
  6. ½ छोटा चम्मच नमक
  7. 2 चम्मच तेल
  8. ग्रेवी के लिए -
  9. 1 बारीक कटी प्याज
  10. 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
  11. 2 हरी मिर्च बारीक कटी
  12. 2 टमाटर की प्यूरी
  13. 2 चम्मच तेल
  14. 2 सूखी लाल मिर्च
  15. 1 चम्मच जीरा
  16. ⅛ चम्मच हींग पाउडर
  17. 1 चम्मच नमक
  18. 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  19. ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
  20. 1 चम्मच धनिया पाउडर
  21. ¼ कप बारीक कटा हरा धनिया

निर्देश

  1. सबसे पहले बेसन में एक चम्मच तेल डालकर मिलाए |
  2. अब सौंफ, अजवायन, साबुत धनिया, नमक डालकर मिलाए तथा पानी डालकर सख्त आटा गूँथ लें |
  3. बेसन आटे पर तेल लगाकर सेव बनाए ताकि आटा चिकना हो जाए और हाथ पर चिपके नही |
  4. अब अाटे से छोटे गोले बनाकर उसे लम्बाई में पाइप का आकार दे |
  5. अब 2 इंच लंबी सेव बना ले |
  6. एक कड़ाही में तेल गर्म करे और जीरा, हींग डाले |
  7. अब बारीक कटी प्याज डाल कर गुलाबी होने तक भून ले |
  8. अदरक लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भून ले |
  9. सभी सूखे मसाले डालकर मसाला भून ले |
  10. अब टमाटर की प्यूरी डालकर पकाए जब टमाटर प्यूरी तेल छोड़ दे तो तैयार सेव डाले |
  11. अब ग्रेवी के लिए 1½ कप पानी डाले और अच्छे से उबाल आने दे |
  12. 7 - 8 मिनट के बाद बेसन सेव टमाटर सालन बनकर तैयार हो जाएगा |
  13. बेसन सेव टमाटर सालन को चपाती, पाव, ब्रेड के साथ सर्व कर सकते हैं |

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर