Photo of Rajbhog by Nandini Maheshwari at BetterButter
1186
12
0.0(1)
0

Rajbhog

Apr-02-2018
Nandini Maheshwari
20 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Rajbhog रेसपी के बारे में

नरम ,मुलायम केसर इलाइची के स्वाद वाला ठंडा-ठंडा राजभोग

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • त्योहारी
  • पश्चिम बंगाल
  • उबलना
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 लीटर गाय का दूध
  2. 1/2कप खट्टा दही
  3. 1 बड़ा बाउल शक्कर
  4. 1/2चम्मच इलाइची पाउडर
  5. 1/4चमच्च जावित्री ,जायफल पाउडर
  6. थोड़ी सी भीगी केसर
  7. 1 चम्मच पिस्ता कतरन
  8. थोड़े से मिश्री के टुकड़े
  9. बर्फ के टुकड़े

निर्देश

  1. दूध गरम करे।
  2. उबलने लगे तब दही डाल दे।
  3. दूध फट जाएगा।
  4. चलनी में मलमल का कपड़ा लगा के पनीर छान लें।
  5. पनीर को प्लेट में डाले।
  6. 1 चम्मच शक्कर डाल के नरम होने तक मसलते रहे।
  7. पनीर में भीगी केसर डालें , अच्छे से मिलाये।
  8. उसमे से नींबू के साइज का एक गोला निकाल ले।
  9. उसमे बची हुई केसर इलाइची पाउडर ,जावित्री,जायफल पाउडर ,पिस्ता कतरन डाले अच्छे से मिक्स करें।
  10. पनीर के बराबर के टुकड़े करे।
  11. जितने पनीर के टुकड़े बने है,उतने ही भरावन के टुकड़े करे।
  12. पनीर के गोले को हाथ मे ले कर चपटा करे उसमे भरावन रखे । मिश्री के 2 दाने रखे।वापिस बन्द कर दे।
  13. ऐसे ही सारे गोले तैयार कर दे।
  14. कुकर में जितनी शक्कर है ,उसका 4 गुना पानी और शक्कर मिलाये।
  15. उबाल आ जाये तब ये गोले डाल दे।
  16. 7 मिनट तेज आंच पर थोड़ा सा ढ़क्कन खुला रखे।
  17. 4 मिनट मध्यम आंच पर पकाये।
  18. गैस बंद कर दे।
  19. बर्फ के टुकड़े डाले।ढक कर 5 मिनट रखे।
  20. फिर ढक्कन खोल कर फ्रीज में ठंडा कर के परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shyama Amit
Apr-03-2018
Shyama Amit   Apr-03-2018

Superb

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर