होम / रेसपीज़ / Chocolate browine sizzler

Photo of Chocolate browine sizzler  by Nandini Maheshwari at BetterButter
1666
10
0.0(1)
0

Chocolate browine sizzler

Apr-04-2018
Nandini Maheshwari
30 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Chocolate browine sizzler रेसपी के बारे में

स्वादिस्ट डार्क चॉकलेट के स्वाद वाली ब्राऊनी,और वनिला -आइस क्रीम,गर्म-गरम चॉकलेट सॉस सिज़्ज़लर में।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • स्पेनिश
  • बेकिंग
  • साथ में परोसने के लिये
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. चॉकलेट ब्राऊनी
  2. 1/2 कप मक्खन
  3. 1/2कप पिसी शक्कर
  4. 1/2 कप मिल्कमेड
  5. 1/2कप डार्क कुकिंग चॉकलेट पिघली हुई
  6. 1.5 कप मैदा
  7. 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
  8. 1/4चम्मच बेकिंग सोडा
  9. 1/2 कप दूध
  10. 2 बड़े चम्मच दही
  11. 1 चम्मच वनिला एसेंस
  12. चुटकी भर नमक
  13. चॉकलेट सॉस
  14. 1/2 कप डार्क चॉकलेट पिघली हुई
  15. 1/2 कप अमूल फ्रेश क्रीम
  16. 1 चम्मच बटर
  17. वेनिला आइस क्रीम
  18. टूटी फ्रूटी
  19. चॉकलेट वॉफल्स
  20. चॉकलेट वर्मिसिली

निर्देश

  1. मक्खन,शक्कर व मिल्कमेड को 6-7 मिनट नरम होने तक फेटे।
  2. मैदा में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक मिला कर छान लें।
  3. मक्खन वाले मिश्रण मे मिलाये। दूध ,दही डाले।
  4. वनिला एसेंस डाले। 4-5 मिनट फेंटे।
  5. केक जैसा पतला घोल नही करना है।
  6. चोकोर केक टिन ग्रीस कर के उसमे बेटर डाले।
  7. 180 डिग्री पर 35 मिनट बेक करे।
  8. चाकू से टेस्ट कर लें , नही चिपक रहा है ,तो निकल के ठंडा कर ले।
  9. चॉकलेट सॉस
  10. क्रीम और ,पिघली चॉकलेट मिलाये।
  11. मक्खन डालें , व्हिसकर से मिक्स करें।
  12. चॉकलेट सॉस तैयार है।
  13. सिज़्ज़लर
  14. सिज़्ज़लर प्लेट को गरम करे।
  15. एकदम तेज गरम हो जाए तब उसको लकड़ी वाली ट्रे में सेट करे।
  16. चॉकलेट सॉस डाले
  17. ब्राऊनी के टुकड़े कर के लगाये।
  18. उस पर वनिला आइस क्रीम लगाए।
  19. वापिस ऊपर चॉकलेट सॉस डाले।
  20. टूटी फ्रूटी छिड़के , चॉकलेट वर्मिसिल्ली भी डाले
  21. चॉकलेट वॉफल्स भी रखे।
  22. स्वादिस्ट चॉकलेट ब्राऊनी सिज़्ज़लर तैयार है।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Naresh Soni
Apr-14-2018
Naresh Soni   Apr-14-2018

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर