होम / रेसपीज़ / हनी केक

Photo of Honey cake  by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1216
13
0.0(0)
0

हनी केक

Apr-11-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
7 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

हनी केक रेसपी के बारे में

सॉफ्ट,स्पंजी,मोइस्ट।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बेकिंग
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 5

  1. २ कप मैदा
  2. १ कप पिसी चीनी
  3. १/२ टीस्पून बेकिंग पाउडर
  4. १/२ टीस्पून बेकिंग सोडा
  5. ३/४ कप दही
  6. ३/४ कप तेल
  7. १ टीस्पून वनीला एसेंस
  8. ३ चम्मच शहद
  9. ३ चम्मच स्ट्रॉबेरी जाम
  10. १ चम्मच नारियल का बुरा

निर्देश

  1. सर्व प्रथम एक बाउल में दही,चीनी,तेल व एसेंस मिला कर मिक्स कर ले।
  2. अब छन्नी की सहायता से मैदा,बेकिंग पाउडर,बेकिंग सोडा को छान लें।
  3. छाने हुई सामग्री को धीरे धीरे दही वाले मिश्रण में मिलाते जाए।
  4. ग्रीस किये हुए केक टिन में मिश्रण को पलट ले।
  5. प्रीहिटेड ओवन में केक को १६० डिग्री पर ३५ मिनट के लिये बेक करे।
  6. ३५ मिनट बाद टूथपिक से चेक कर ले।
  7. केक को १० मिनट बाद डिमोल्ड करे।
  8. टूथपिक की सहायता से पूरे केक के ऊपर छेद कर ले।
  9. सॉसपैन मे १/२ कप पानी व शहद मिला कर ३ मिनट तक उबाल लें।
  10. मिश्रण को केक के ऊपर फैला दे।
  11. अब पेन में जाम डाल कर बिलकुल हलका सा गरम कर ले।
  12. जाम को केक के ऊपर फैला ले।
  13. ऊपर से नारियल का बुरा डाल दे।
  14. आपका हनी केक बन कर तैयार है।
  15. मनचाहे शेप में काट कर परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर