होम / रेसपीज़ / जलेबी

Photo of Jalebi by Nishi Maheshwari at BetterButter
1230
4
0.0(0)
0

जलेबी

Apr-13-2018
Nishi Maheshwari
1455 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

जलेबी रेसपी के बारे में

जलेबी भारत का एक प्रमुख पारम्परिक पकवान है। ये आमतौर पर दीवाली,रमज़ान आदि त्योहारों पर बनाई जाती है। उत्तर प्रदेश में हर सुबह आपको किसी भी मिठाई की दुकान पर आसानी से मिल जाएंगी। करारी रसभरी जलेबियां उत्तर प्रदेश में दशहरे के पर्व पर प्रमख रूप से खाई जाती हैं।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • भारतीय
  • तलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 5

  1. मैदा 1 कप
  2. बेकिंग पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
  3. पानी 1/4 कप
  4. सरसों का तेल 1 छोटी चम्मच
  5. चाशनी के लिए
  6. चीनी 1/2 कप
  7. पानी 1/4कप
  8. केसर 5-6 धागे

निर्देश

  1. मैदे को छान लें।
  2. अब उसमें दही,बेकिंग पाउडर पानी डालकर फेंटें।
  3. एक बर्तन को सरसों के तेल से चिकन करके घोल को उसमें पलट कर रात भर खमीर उठने के लिए रख दें।
  4. एक चम्मच से फेंटें।
  5. घोल यदि गाढ़ा हो तो पानी और डाल दें।
  6. अब एक जलेबी बनाने के कपड़े या सॉस की बोतल में घोल को डालें।
  7. चाशनी के लिए.....
  8. एक बर्तन में चीनी और पानी को 1 तार की चाशनी होने तक उबालें।
  9. चाशनी में केसर के धागे मिलाएं।
  10. गर्म घी में 8 के आकार की छोटी छोटी या गोलाकार की बाहर से अंदर की ओर बनायें।
  11. पलट कर सुनहरा होने तक तलें।
  12. निकालकर गर्म चाशनी में 2 मिनट तक डुबोकर रखें।
  13. निकालें और गरमागरम परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर