Photo of Icecream cake by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1191
16
0.0(1)
0

Icecream cake

Apr-13-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • किट्टी पार्टीज
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. १ कप मैदा
  2. १/२ कप पिसी हुई चीनी
  3. १ टीस्पून बेकिंग पाउडर
  4. चुटकी नमक
  5. १/२ कप दूध या आवश्यकतानुसार
  6. ३ चम्मच तेल
  7. ३ चम्मच दही
  8. १/२ चम्मच नींबू रस
  9. १ टीस्पून वेनिला एसेंस
  10. १ कप वेनिला आइसक्रीम
  11. १ कप+३ चम्मच स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम
  12. सजावट हेतु
  13. २ चम्मच मिक्स ड्राईफ्रूइट्स की कतरन

निर्देश

  1. सबसे पहले मैदा,चीनी,बेकिंग पाउडर व नमक को एक बाउल में छान लें।
  2. दूसरे बाउल में दूध,दही,तेल,एसेंस व नींबू रस को हल्का सा फैट ले।
  3. अब छानी हुई सामग्री को फेंटे हुए मिश्रण में धीरे धीरे मिला कर १ मिनट के लिए बीटर की सहायता से फैट ले।
  4. मिश्रण को तेल लगाएं हुए केक टिन में पलट ले।(मैंने यहा लॉफ टिन का प्रयोग किया है)
  5. प्रीहिटेड ओवन में टिन को रख कर १६० डिग्री पर ३५ से ४० मिनट के लिए बेक करे।
  6. ३५ मिनट बाद टूथपिक की सहायता से चेक करे यदि टूथपिक साफ निकले तो समजे केक बन कर तैयार है।
  7. केक को १० मिनट बाद डिमोल्ड करे।
  8. ३ लेयर में काट ले।
  9. अब जिस टिन में केक बनाया था उसी टिन में एक लेयर रखे।
  10. अब स्ट्राबेरी आइसक्रीम को हल्का सा फैट कर लेयर के ऊपर सेट करे।
  11. अब दूसरा लेयर रखे।
  12. वेनिला आइसक्रीम को हल्का सा फैट कर लेयर के ऊपर सेट करे।
  13. अब तीसरा लेयर रखे।
  14. ऊपर से ३ चम्मच आइसक्रीम फैला दे।
  15. टिन को ठक कर ३ घण्टे के लिए सेट होने रखे।
  16. ३ घण्टे बाद ड्राईफ्रूइट्स से सजाले।
  17. आपका आइसक्रीम केक बन कर तैयार है।
  18. मनचाहे शेप में काट कर तुरंत परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Nishi Maheshwari
Apr-13-2018
Nishi Maheshwari   Apr-13-2018

Delectable

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर