होम / रेसपीज़ / Mini indian pan cake (malpua) with rabdi dip

Photo of Mini indian pan cake (malpua) with rabdi dip by Garima Yadav at BetterButter
879
6
0.0(2)
0

Mini indian pan cake (malpua) with rabdi dip

Apr-13-2018
Garima Yadav
20 मिनट
तैयारी का समय
90 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • राजस्थानी
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. मालपुओं के लिए सामग्री-
  2. मैदा - १ कप
  3. मिल्क पाउडर - १/२ कप
  4. रवा - १ टेबल स्पून
  5. बेकिंग पाउडर - १ टी-स्पून
  6. गुनगुना दूध - १ कप या आवश्यकतानुसार
  7. घी - तलने के लिए
  8. चाशनी के लिए सामग्री-
  9. चीनी - १ कप
  10. पानी - १/२ कप
  11. इलाइची पाउडर - १ टी स्पून
  12. रबड़ी के लिए सामग्री-
  13. दूध - १ लीटर
  14. चीनी - १/२ कप
  15. केसर - ७-८ टुकड़े
  16. गुलाब जल - १ टी स्पून
  17. इलाइची पाउडर - १/२ टी-स्पून
  18. काजू, बादाम और पिस्ते की कतरन- १ टेबल स्पून

निर्देश

  1. चाशनी बनाने की विधि-
  2. किसी बर्तन में चीनी और पानी को मिलाएं और गैस पर चढ़ाए।
  3. जब उबाल आ जाए आंच कम कर दें और एक तार की चाशनी बनाएं।
  4. अंत में इलाइची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं और ढक कर रख दें।
  5. मालपुआ बनाने की विधि-
  6. किसी बाउल में मैदा,मिल्क पाउडर,रवा और बेकिंग पाउडर डालें और दूध डालकर अच्छे से मिलाएं और बेटर बना लें।
  7. बेटर ज्यादा पतला नहीं होना चाहिएं , साथ ही बेटर को ७-८ मिनट तक फेंटें।
  8. उसके बाद बेटर को पाइपिंग बेग में भर लें।
  9. घी गर्म करें और छोटे-छोटे गोल मालपुए बनाएं।
  10. दोनों तरफ से अच्छे से तलें और तुरंत चाशनी में डाल दें।
  11. मालपुए तैयार हैं।
  12. रबड़ी बनाने की विधि-
  13. केसर के टुकड़ों को एक चम्मच दूध में भिगो दें।
  14. रबड़ी बनाने के लिए किसी बर्तन में दूध डालकर उबालें।
  15. दूध को गाढ़ा होने तक लगातार हिलाते रहें ताकि दूध जले नहीं।
  16. जब दूध गाढ़ा हो जाए तब इसमें चीनी, भिगोया हुआ केसर, गुलाब जल इलाइची पाउडर और सुखे मेवे डालें और अच्छे से मिलाएं और चीनी अच्छे से मिल जाए तब तक पकाएं।
  17. रबड़ी तैयार है।
  18. परोसते समय एक टुथपिक लें और उसमें मालपुओं और केले के स्लाइस लगाएं और ऊपर चैरी लगा कर परोसें या अपनी इच्छानुसार सज़ाए और रबड़ी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Krishna Yadav
Apr-14-2018
Krishna Yadav   Apr-14-2018

Very nice

Shyama Amit
Apr-13-2018
Shyama Amit   Apr-13-2018

वाह..!!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर