होम / रेसपीज़ / मैंगो ब्रेड घेवर

Photo of Mango bread ghevar by Neelima Rani at BetterButter
1046
11
0.0(0)
0

मैंगो ब्रेड घेवर

Apr-14-2018
Neelima Rani
5 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मैंगो ब्रेड घेवर रेसपी के बारे में

ये मेरी स्वयं की रेसिपी हैं, जो बहुत ही स्वादिष्ट बने हैं।

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • त्योहारी
  • उबलना
  • तलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. दूध - १ लीटर
  2. ब्रेड - ४.
  3. चीनी - स्वादानुसार
  4. मैंगो फ्रूटी - १ छोटा पैकेट
  5. आम की प्यूरी - १/२ कप।
  6. घी - तलने के लिए।
  7. कटे सूखे मेवे - १ बड़ा चम्मच।

निर्देश

  1. एक कड़ाई मे दूध उबलने रखें, जब उबाल आये तो मलाई को कड़ाई के किनारे पर लगाते जाए।
  2. जब दूध १/४ रह जाए तो किनारे से मलाई हटा कर उसमे मिला लें।
  3. फिर चीनी डाले, २ मिनट पकायें।
  4. अब रबड़ी को ठंडा करे।
  5. फिर इसमें आम की प्यूरी मिला दे।
  6. ब्रेड को गोल गोल काट लें, बोतल के ढक्कन की सहायता से हर गोल ब्रेड के बीच में छेद कर ले।
  7. गरम घी में इन ब्रेड को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तले।
  8. अब इन तली ब्रेड को ठंडा करें।
  9. अब मैंगो फ्रूटी को चम्मच की सहायता से इन तली हुई ब्रेड पर डाले।
  10. उपर से तैयार रबड़ी लगायें।
  11. कटे हुए सूखे मेवों से सजा कर परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर