होम / रेसपीज़ / स्ट्रॉबेरी फ्लेवर रसमलाई

Photo of Strawberry flavour rasmalai by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
2072
8
0.0(0)
0

स्ट्रॉबेरी फ्लेवर रसमलाई

Apr-15-2018
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

स्ट्रॉबेरी फ्लेवर रसमलाई रेसपी के बारे में

परफेक्ट डेजर्ट

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • किट्टी पार्टीज
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. रसगुल्ला बनाने की सामग्री
  2. १ लीटर दूध
  3. १ नींबू का रस
  4. २ कप चीनी
  5. ६ कप पानी
  6. १ बून्द पिंक फ़ूड कलर
  7. २ बून्द स्ट्रॉबेरी एसेंस
  8. रबड़ी बनाने की सामग्री
  9. १/२ लीटर दूध
  10. १/२ कप से २ चम्मच कम चीनी
  11. १/२ टीस्पून स्ट्रॉबेरी एसेंस
  12. २ बून्द पिंक फ़ूड कलर
  13. ३ चम्मच कटे हुए काजु,बादाम,पिस्ता

निर्देश

  1. रसगुल्ले बनाने की विधि
  2. सर्व प्रथम एक सॉस पेन में दूध को गरम होने रखे।
  3. दूध में एक उबाल आने दे।
  4. आंच बंद कर के ५ मिनट बाद धीरे धीरे नींबू रस डाले।
  5. दूध पूरी तरह से फटने तक इंतज़ार करे।
  6. दूध को किसी मलमल के कपडे में छान लें।
  7. अब छेने पे २ से ३ बार पानी डाल कर खटास निकाल ले।
  8. १/२ घण्टे के लिए कपड़े को टांग दे ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।
  9. १/२ घण्टे बाद छेने को प्लेट में पलट ले।
  10. ७ से ८ मिनट के लिए हथेली की सहायता से मसल मसल कर बिल्कुल चिकना कर ले।
  11. नींबू साइज़ के समान गोल या चपटे बॉल्स बना ले।
  12. एक सॉस पेन में पानी व चीनी मिला कर गरम करने रखे।
  13. बॉईल आने पर सारे बॉल्स डाल दे।
  14. बॉल्स को लगभग १० से १२ मिनट तक तेज आंच पे पका लें।
  15. रसगुल्ले बन कर तैयार है।
  16. रबड़ी बनाने की विधि।
  17. एक सॉस पेन में दूध को गरम करने रखे।
  18. लगातार हिलाते रहे।
  19. ५ मिनट बाद ड्राईफ्रूइट्स व चीनी मिला ले।
  20. और ५ से ६ मिनट उबाल कर आंच बंद कर दे।
  21. एसेंस व कलर मिला कर हिला ले।
  22. रसगुल्ले को दबा कर अतिरिक्त चाशनी निकाल ले।
  23. सारे रसगुल्ले को रबड़ी में मिला ले।
  24. स्ट्रॉबेरी रसमलाई बन कर तैयार है।
  25. ४ घण्टे बाद ड्राईफ्रूइट्स से सजा कर ठंडी ठंडी सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर