होम / रेसपीज़ / Jodhpuri gulab jamun sabji

Photo of Jodhpuri gulab jamun sabji by Soniya Verma at BetterButter
1709
10
0.0(6)
0

Jodhpuri gulab jamun sabji

Apr-16-2018
Soniya Verma
20 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • राजस्थानी
  • प्रेशर कुक
  • उबलना
  • तलना
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 6

  1. गुलाब जामुन के लिए सामग्री
  2. खोया 150 ग्राम
  3. पनीर 50 ग्राम
  4. मैदा 2 बड़े चम्मच
  5. काजू टुकड़ा 1 चम्मच
  6. पिस्ता कतरा हुआ 1 चम्मच
  7. बादाम कतरा हुआ 1 चम्मच
  8. किशमिश मुट्ठी भर
  9. तलने के लिए तेल
  10. तरी के लिए सामग्री
  11. टमाटर 4 बड़े
  12. प्याज़ 1 बड़ा
  13. हरी मीर्च 2 से 4
  14. अदरख़ कसा हुआ 1 चम्मच
  15. काजू 100 ग्राम
  16. हरी इलाइची 2 से 4
  17. काली मिर्च 7 से 10 दाने
  18. दालचीनी 1 इंच टुकड़ा
  19. लौंग 2
  20. तेजपत्ता 1
  21. कसूरी मेथी 1 चम्मच
  22. नमक सफ़ेद 1 छोटा चम्मच
  23. नमक काला 1/2 चम्मच
  24. हल्दी 1/4 छोटी चम्मच
  25. धनिया पिसा हुआ 2 चम्मच
  26. कश्मीरी मिर्च 1/2 चाय चम्मच
  27. ताज़ी मलाई 1 कप
  28. दूध 2 बड़े कप
  29. खोया 150 ग्राम

निर्देश

  1. काजू को 1 घंटे के लिए गरम पानी मे भीगा कर रख दें।तत्पश्चात पानी की सहायता से बारीक पीस लें।
  2. टमाटर हरी मिर्च को काट लें। प्रेसर कुकर मे टमाटर, अदरख़ हरी मिर्च, तेजपत्ता, लौंग ,हरी इलाइची, काली मिर्च, दालचीनी, को 1 कप पानी के साथ 2 से 3 सीटी आने तक उबाल लें।
  3. प्याज़ को काट लें और साफ़ पानी मे उबाल लें।
  4. अब जब टमाटर ठन्डे हो जाएं तब उनको बारीक पीस के छान लें।
  5. प्याज़ को भी छान के बारीक पीस लें।
  6. अब गुलाब जामुन के लिए खोया और पनीर को कस लें।
  7. मैदा मिला के अच्छे से एकरस करें।
  8. अब नीम्बू बराबर गोले तोड़ें, और प्रत्येक गोले मे सूखे मेवों की भरावन भरें।
  9. गोल गोल आकार दें।
  10. कढ़ाई मे तेल गरम करें, मंदी आंच पर गुलाब जामुन गहरे रंग के होने तक तलें।
  11. सभी गुलाब जामुन तल के रख लें।
  12. अब एक कढ़ाई मे टमाटर, और प्याज़ की प्यूरी और सभी मसाले डाले।
  13. अच्छे से 2 से 4 मिनट पकाएं।
  14. अब काजू का पेस्ट डाल के मिलाएं।
  15. अब मलाई और खोया डाल के अच्छे से मिलाएं।
  16. अब दूध डालें और तेज आंच पर 5 मिनट लगातार चलाते हुए पकाएं।
  17. अब कसूरी मेथी को हाथ से रगड़ के तरी मे मिलाएं।
  18. परोसते वक़्त गुलाब जामुन मिलाएं।
  19. ताज़ी मलाई से सजाएं।और नान के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (6)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Nandini Maheshwari
May-30-2018
Nandini Maheshwari   May-30-2018

जोधपुर के गुलाबजामुन इतने काले नही होते है।

Madhuri Jain (Home chef)
May-01-2018
Madhuri Jain (Home chef)   May-01-2018

Yummy

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर