होम / रेसपीज़ / Kothambir badi curry

Photo of Kothambir badi curry by Somya Gupta at BetterButter
1437
5
0.0(2)
0

Kothambir badi curry

Apr-19-2018
Somya Gupta
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • महाराष्ट्र
  • तलना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. बड़ी के लिए बेसन 1 कप
  2. लाल मिर्च 1 छोटी चम्मच
  3. धनिया पाउडर 1 छोटी चम्मच
  4. नमक स्वाद अनुसार
  5. तेल 2 बड़े चम्मच
  6. अजबाइन 1 छोटी चम्मच
  7. हींग 1 चुटकी
  8. जीरा 1 छोटी चम्मच
  9. कटी हुई हरी मिर्च 1 चम्मच
  10. घिसा हुआ अदरक 1 बड़ी चम्मच
  11. धनिया पत्ती 1 कप
  12. तलने के लिए तेल
  13. ग्रेवी के लिए टमाटर 2
  14. खड़ा गरम मसाला 1 बड़ी चम्मच
  15. प्याज़ 1
  16. भीगे हुए बादाम 10
  17. अदरक 1/2 इंच
  18. मिर्च 1
  19. तेल 2 बड़ी चम्मच
  20. हींग 1 चुटकी
  21. जीरा 1 छोटी चम्मच
  22. हल्दी 1 छोटी चम्मच
  23. लाल मिर्च 1 छोटी चम्मच
  24. धनिया पाउडर 1 चम्मच
  25. नमक स्वाद अनुसार
  26. धनिया पत्ती 1 चम्मच

निर्देश

  1. कप बेसन में 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च , 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर डालें।
  2. स्वाद अनुसार नमक डालिये।
  3. 3 कप पानी डाल कर एक पतला घोल बना लें।
  4. 2 बड़ी चम्मच तेल गरम करके 1 चुटकी हींग, 1 छोटी चम्मच अजबाइन ओर 1 छोटी चम्मच जीरा डाल कर तड़का तैयार करें।
  5. तड़के को बेसन के घोल में डाल दें
  6. अच्छी तरह मिला कर माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए पकाये।
  7. 2 मिनट बाद निकाल कर अच्छी तरह मिला कर फिर से 2 मिनट के लिए पकाएं।
  8. अब इसमें 1 छोटी चमच्च कटी हुई हरी मिर्च,1 बड़ी चम्मच घिसा हुआ अदरक डाल कर मिलाएं।
  9. 1 कप धनिया पत्ती डाल कर 1 मिनट के लिये फिर से माइक्रोवेव में पकाये।
  10. एक थाली को तेल लगा कर चिकना कर लें और बेसन को 1/2 इंच मोटा फैला दें।
  11. जब ठंडा हो जाये इसके चौकोर काट लें।
  12. तेल गरम करके बड़ी को सुनहरा होने तक तल लें।
  13. ग्रेवी के लिये 2 टमाटर, 10 बादाम , 1/2 अदरक, 1 बड़ी प्याज और 1 हरी मिर्च को मिक्सी के जार में डालिये।
  14. 1 बड़ी चमच्च खड़ा गरम मसाला और 1 छोटी चम्मच लहसुन का पाउडर डाल कर पीस लीजिये।
  15. 1 कढाई में 2 बड़ी चमच्च तेल गरम करके 1 चुटकी हींग डालिये।
  16. छोटी चम्मच जीरा डालकर पिसा हुआ मसाला डालिये।
  17. ग्रेवी में 1 छोटी चम्मच हल्दी ,1 छोटी चम्मच लाल मिर्च और 1 चमच्च धनिया पाउडर डाल कर पकाएं।
  18. जब ग्रेवी तेल छोड़ दे तब नमक डाले।
  19. 1 चम्मच हरा धनिया पत्ती डाल कर गैस बंद कर दे ग्रेवी तैयार है।
  20. अब ग्रेवी में बड़ी डाल दें।
  21. कोथंबीर बड़ी करी को रुमाली रोटी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Sana Tungekar
May-02-2018
Sana Tungekar   May-02-2018

Wow

Nishi Maheshwari
Apr-20-2018
Nishi Maheshwari   Apr-20-2018

Will try this.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर