होम / रेसपीज़ / अंडा बिरयानी

Photo of Egg Biryani by Aparajita Dutta at BetterButter
1471
5
0.0(0)
0

अंडा बिरयानी

Apr-23-2018
Aparajita Dutta
20 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

अंडा बिरयानी रेसपी के बारे में

बिरयानी हम सबको बहुत पसंद आते है। ये आम तौर पर चिकन या मटन का बनता है। आज मैं एक बिरयानी बना रही हूँ, जो कि झटपट बन जाता है। में आज अंडा बिरयानी बनाउंगी। ये झटपट बन जाता है और स्वादिष्ट होता है।

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • उत्तर भारतीय
  • भूनना
  • उबलना
  • तलना
  • सौटे
  • मुख्य डिश
  • हाई फाइबर

सामग्री सर्विंग: 3

  1. बासमती चावल 1 1/2 कप
  2. अंडा उबला हुआ 6
  3. बारीक कटा हुआ प्याज 1 1/2 कप
  4. अदरक लहसुन पेस्ट 2 चम्मच
  5. आलू 3 आधा काटा हुआ
  6. हल्दी पाउडर 1 चम्मच
  7. लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
  8. गरम मसाला पाउडर 1/2 चम्मच
  9. बिरयानी मसाला पाउडर 1 चम्मच
  10. हरी इलाइची 3-4
  11. दालचीनी 2 "
  12. तेज़ पत्ता 2
  13. धनिया पत्ती बारीक कटी हुई 1 कप
  14. पुदीना काटा हुआ 1/2 कप
  15. खाने का लाल रंग 1 चुटकी
  16. घी 2 टेबल चम्मच
  17. तेल 3 टेबल चम्मच
  18. नमक स्वादानुसार
  19. चीनी 1/2 चम्मच

निर्देश

  1. चावल को भिगोके 15 मिनट रखें।
  2. अब गरम मसाला सबूद और हरी मिर्च की साथ चावल को पकाए। थोड़ा नमक भी डालें।
  3. पके हुए चावल को चलनी से छान लें।
  4. अब पैन में तेल गरम कीजिये और आलू को तल लीजिए।
  5. अब उबले हुए अंडे को भी तल लीजिए।
  6. प्याज को ब्राउन होने तक भून लीजिए।
  7. भुने हुए प्याज निकाल लीजिए।
  8. अब पैन में अदरक लहसुन का पेस्ट दीजिए।
  9. सूखे मसले डालकर भूनें।
  10. जब मसाले से तेल छोड़ने लगे तब आलू और अंडे मिलाके और थोड़ी देर भून लीजिए।
  11. गैस बंद कर दीजिए।
  12. एक बड़ा कढ़ाई लीजिए।
  13. पके हुए चावल का लेयर डालिए।
  14. ऊपर अंडे और आलू का लेयर डालिए।
  15. ब्राउन प्याज, धनिया और पुदीने के पत्ते ऊपर से डाल दीजिए।
  16. फिर से चावल का लेयर लगाएं।
  17. एेसे करते रहे।
  18. ऊपर से घी, थोड़ा बिरयानी मसाला, धनिया और पुदीने के पत्ते डालिए।
  19. लाल रंग दूध से मिलाकर ऊपर से स्प्रिंकल कर दीजिए।
  20. ढक्कन से कढ़ाई ढक दीजिए और आटे से बंद कर दीजिए।
  21. 15 मिनट पकाइए।
  22. कड़ाई से निकलकर रायता के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर