होम / रेसपीज़ / पित्तोड़ दो प्याज़ा

Photo of Pittod do pyaza by Somya Gupta at BetterButter
570
5
0.0(0)
0

पित्तोड़ दो प्याज़ा

Apr-27-2018
Somya Gupta
15 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पित्तोड़ दो प्याज़ा रेसपी के बारे में

ये एक राजस्थानी रेसिपी है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • राजस्थानी
  • माइक्रोवेव
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. बेसन 1/2 कप
  2. नमक स्वादानुसार
  3. पानी 2 कप
  4. तरी के लिए-तेल 4 बड़े चम्मच
  5. जीरा 1/2 छोटी चम्मच
  6. हल्दी पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
  7. लालमिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच
  8. धनिया पाउडर 1 छोटी चं
  9. सौंफ 1/2 छोटी चम्मच
  10. गरम मसाला पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
  11. दही 1कप
  12. टमाटर का पेस्ट 1/2 कप
  13. प्याज़ कटी हुई 1कप
  14. किचन किंग मसाला 1 छोटी चम्मच
  15. धनिया पत्ती कटी हुई 2 बड़े चम्मच

निर्देश

  1. एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में पित्तोड़ बनाने की सभी सामग्री मिलाएं और पतला घोल बनायें।
  2. एक कटोरी में दही, लालमिर्च पाउडर ,धनिया पाउडर, हल्दी,सौंफ, गरम मसाला पाउडर, नमक ,किचन किंग मसाला मिलाएं।
  3. पित्तोड़ का घोल माइक्रोवेव में 2 मिनट तक पकाएं।
  4. निकालें, फेंटें और फिर से 2मिनट तक पकाएं।
  5. एक बार और ऐसा करें।
  6. एक प्लेट में 1/2" मोटा फैलाकर मनचाहे आकार में काट लें।
  7. एक नॉनस्टिक पैन में पित्तोड़े धीमी आंच पर सुनहरे होने तक भूनें।
  8. एक कड़ाही में तेल गरम करके जीरा तड़कने तक पकाएं।
  9. प्याज़ को सुनहरा होने तक भूनें।
  10. टमाटर का पेस्ट और दही डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं।
  11. धीमी आंच पर पित्तोड़ डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
  12. ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसें।
  13. इसे आप नान, रोटी या चावल के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर