होम / रेसपीज़ / महाराष्ट्रीयन झनका

Photo of Maharashtrian jhanka by sharwari vyavhare at BetterButter
1162
6
0.0(0)
0

महाराष्ट्रीयन झनका

Apr-29-2018
sharwari vyavhare
10 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

महाराष्ट्रीयन झनका रेसपी के बारे में

महाराष्ट्र सबसे लोक प्रिय खानाI ज्वार की भाकरी , झुनका और हरी मिर्च का खर्डा ये खाना अधिकतर लोग पसंद करते है I मैंने झुनका नई तरीके से बनाया है I

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य डिश
  • लो फैट

सामग्री सर्विंग: 2

  1. खर्डा के लिए
  2. हरी मिर्च २० से २५
  3. लहसुन की कलिया १० से १२
  4. बड़ा नमक स्वाद नुसार तेल
  5. झणका के लिए
  6. बटर मिल्क ४ कप
  7. पानी 2 कप
  8. बेसन १ कप ( दना दाल का आटा )
  9. हल्दी १ / २ चम्मच
  10. लाल मिर्च १ चम्मच
  11. हींग १/४ चम्मच
  12. राई १ चम्मच
  13. नमक स्वादानुसार
  14. तेल 2 चम्मच
  15. ज्वार की भाकरी के लिए सामग्री=
  16. ज्वार का आटा २ कप
  17. आवश्यकता नुुसार पानी

निर्देश

  1. खर्डा की विधि
  2. गैस पर लोखंड का तवा रखे I
  3. तवे पे हरी मिर्च पूरी डंडिया निकाल के डाले |
  4. अब तेल डाल के अच्छा भुन ले |
  5. गैस पर से तवा निकाले ,नमक और लहसुन डाले I
  6. तवे पे ही रगड़ रगड़ के कुट ले I
  7. हमारा खर्डा बनकर तैयार हो जाएगा |
  8. झुणका की विधि
  9. बटर मिल्क में पानी और बेसन डाल के अच्छे से मिक्स करे I
  10. गॅस पर कड़ाई रखकर उसमें तेल डाले |
  11. तेल गरम होने पर राई और हींग डाले |
  12. फिर लाल मिर्च डाल कर ले I
  13. मिर्च के डालने पर बेसन का मिश्रण डाले I
  14. हल्दी और डाल कर अच्छे से हिला कर ले |
  15. ५ मिनट पर उबाल आने पर गैस बंद करे
  16. तैयार हो गया झुणका I
  17. ज्वार की भाकरी की विधि
  18. ज्वार के आटे में गरम पानी डाल के ५ से ७ मिनट गुंथ ले I
  19. भाकरी का आटा १ या २ भाकरी का गुंथ लेना I
  20. ज्यादा आटा गुंथ कर सखो गे तो आटे मे से चिकना पन चला जाएगा I
  21. मध्यम . आकार का गोला लेकर हाथ पर ही उसे बढ़ाते जाए I
  22. चकले पर ज्वार का आटा डाले और हाथ पर से गोला रखें I
  23. हातों को ज्वार का आटा लगाए और धीरे धीरे हलके हात से भाखरी बढ़ाते जाए |
  24. अब गरम तवे पे चकले पर भाकरी की जो बाजू नीचे है वो तवे के उपर की ओर करे I
  25. उपर के बाजू को हाथों से पानी लगाए l
  26. थोडा पीनी सूखने के बाद भाखरी पलट ले I
  27. ४ से ५ मिनट नीचे की बाजू सिक जाएगी I
  28. अब तवा निकाल कर गैस पर दोंनो बाजू से भाकरी सेक लें I
  29. भाकरी बनकर तैयार हो जाएगी |

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर