होम / रेसपीज़ / रगड़ा पेटिस

Photo of Ragada pattice by Leena Sangoi at BetterButter
800
6
0.0(0)
0

रगड़ा पेटिस

May-07-2018
Leena Sangoi
30 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रगड़ा पेटिस रेसपी के बारे में

यह एक मुम्बई का स्ट्रीट फ़ूड हैं , जो जगह जगह ठेले पर या रेस्टोरेंट में मिलता है। यहाँ आलू की टिक्की पर मटर से बना गरम रगड़ा, दो चटनियाँ (धनिया चटनी औरखजूर इमली की चटनी), प्याज और सेव डालकर परोसा जाता है। सभी चाट रेसिपी की तरह यह स्वाद में चटपटा है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • साइड डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. ½ कप सूखे मटर सफ़ेद या पीले1 ½ कप पानी मटर को कुकर में उबालने के लिए
  2. 1 ½ टेबल स्पून तेल
  3. ¼ टीस्पून राई
  4. ½ टीस्पून तिल
  5. ¼ टीस्पून हल्दी
  6. नमक स्वाद के अनुसार
  7. 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  8. ½ कप पानी ग्रेवी बनाने के लिए
  9. 1 ½ टीस्पून गुड़
  10. 1 टीस्पून निम्बू का रस
  11. आलू पेटिस के लिए: 2 छोटे या 1 कप आलू उबालकर, छिलका हटाकर, कद्दूकस किया हुआ
  12. 1 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
  13. नमक स्वाद के अनुसार
  14. ¼ टीस्पून चीनी
  15. 1 ½ टीस्पून निम्बू का रस
  16. 1 टेबल स्पून कॉर्न स्टार्च (कॉर्न फ्लोर)
  17. 2 टेबल स्पून तेल पेटिस सिकने के लिए
  18. रगड़ा पेटिस परोसने के लिए: ½ कप हरी धनिया चटनी½ कप खजूर इमली की चटनी
  19. ½ कप प्याज़ बारीक़ कटा हुआ
  20. ½ कप बारीक सेव

निर्देश

  1. सूखे मटर को पानी से अच्छे से 3-4 बार धो ले।
  2. इसे 8 घंटे या रातभर पानी में भिगोये रखे।
  3. दूसरे दिन आलू को कुकर में नरम होने तक उबाल ले।
  4. साथ में दो चटनियाँ (हरी धनिया चटनी और खजूर इमली की चटनी) बनाकर तैयार कर ले। इसे आप 1-2 दिन पहले भी बनाकर फ्रिज में रख सकते हो।
  5. रगड़ा बनाने की विधि: भीगे हुए मटर में से पानी निकाल दे और उसे एक कुकर में ले।
  6. साथ में 1 ½ कप पानी डाले, ढक्कन लगाकर इसे 6-7 सीटी या नरम होने तक पकाये।
  7. कुकर में से हवा निकल जाए तब ढक्कन खोले।
  8. एक कड़ाही या पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम करे।
  9. गरम तेल में राई डाले और इसे फूटने दे।
  10. अब तिल डाले और कुछ सेकंड भुने।
  11. हल्दी पाउडर डाले और तुरंत ही उबले हुए मटर डाल दे। साथ में जरुरत के हिसाब से ग्रेवी बनाने के लिए पानी डाले।
  12. इसमे एक उबाल आने दे।
  13. अब नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला ले।
  14. अब गुड़ और निम्बू का रस निचोड़े और मिला ले।
  15. इसे 2-3 मिनट तक उबलने दे बाद में गैस बंद कर लें , इसे ढककर एक तरफ रखे।
  16. आलू पेटिस बनाने की विधि उबले आलू का छिलका हटा दे और इसे कद्दूकस कर ले या मसल दे।
  17. इसमे नमक, चीनी, नींबू का रस, हरी मिर्च और कॉर्न स्टार्च डाले। अच्छे से मिक्स करे और यह आटे की तरह एकसाथ आ जायगा।
  18. इस मिश्रण को बराबर से 6 हिस्सों में बांटकर गोल टिक्कियाँ बना ले और प्लेट में रखे।
  19. अब एक छोटी पैन में तेल को मध्यम आंच पर गरम करे। गरम तेल में 2-3 टिक्कियां रखे।
  20. एक और से कुरकुरी और सुनहरे रंग की हो जाए तब इसे पलटकर दूसरी और भी सुनहरी होने तक सीके।
  21. दोनों से और से पक जाए तब इसे पेपर टॉवल बिछाये हुए प्लेट में रखे। इसी तरह बाकि की पेटिस भी सिक ले।
  22. रगड़ा पेटिस बनाने की विधि: सारी सामग्री जैसे की दोनों चटनियाँ, सेव और बारीक़ कटे प्याज़ को टेबल पर रखे। रगड़ा को हल्का सा गरम करे।
  23. एक प्लेट या बाउल में रगड़ा डाले।
  24. इसके ऊपर 2-3 पेटिस रखे।
  25. इसके ऊपर 2 टेबल स्पून जितनी हरी धनिया चटनी और बाद में 2 टेबल स्पून जीतनी खजूर इमली की चटनी डाले।
  26. अब थोड़े से प्याज़ और ऊपर सेव डालकर सजाये और तुरंत ही परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर