होम / रेसपीज़ / पावर पैक चाट

Photo of Power pack chaat by Parul Jain at BetterButter
866
8
0.0(0)
0

पावर पैक चाट

May-11-2018
Parul Jain
15 मिनट
तैयारी का समय
0 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पावर पैक चाट रेसपी के बारे में

चाट तो आपने बहुत खायी होगी लेकिन यह एक ऐसी चाट हैं , जिसमें चटकारे के साथ सेहत भी भरपूर है। तो अपने परिवार को दें स्वाद भी सेहत भी।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • उबलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. उबले हुए मूंग दाल स्प्राउट्स - १ कटोरी
  2. मूसली - १ कटोरी
  3. मुरमुरे - १/२ कटोरी
  4. उबला आलू - १
  5. कसी गाजर - १
  6. बारीक कटा प्याज - १
  7. बारीक कटा खीरा - १
  8. बारीक कटा टमाटर - १
  9. बारीक कटा हरा धनिया व हरी मिर्च
  10. टॉमेटो सॉस - २ चम्मच
  11. खट्टी चटनी - २ चम्मच
  12. नमक स्वादानुसार
  13. चाट मसाला - १ चम्मच
  14. काला नमक - १/४ चम्मच
  15. लाल मिर्च पाउडर - १/४ चम्मच
  16. नींबू का रस ४ चम्मच

निर्देश

  1. आवश्यक सामग्री
  2. अब एक बाउल में उबले हुए स्प्राउट्स डालें।
  3. कसी गाजर , बारीक कटा उबला आलू ,बारीक कटा प्याज टमाटर खीरा हरी मिर्च बारीक कटा हरा धनिया डालें।
  4. मुरमुरे मिलाएं।
  5. मूसली मिलाएं।
  6. खट्टी धनिए की चटनी मिलाएं।
  7. टमैटो सॉस मिलाएं।
  8. नींबू का रस , लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक, व स्वादानुसार नमक मिलाएं।
  9. सभी सामग्री अच्छे से मिक्स करें और झटपट परोसें।
  10. तैयार हैं पावर पैक चाट

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर