होम / रेसपीज़ / रगड़ा पेटिस

Photo of Ragada pattice by Bhumi G at BetterButter
1081
5
0.0(0)
0

रगड़ा पेटिस

May-13-2018
Bhumi G
540 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रगड़ा पेटिस रेसपी के बारे में

यह रगड़ा पेटिस मुझे बचपन से ही बहुत ज्यादा पसंद है। मुझे मेरी माँ के हाथ की बनी यह डिश खाना अच्छा लगता है और यहाँ मैं उसकी रेसिपी शेयर कर रही हूँ।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • महाराष्ट्र
  • प्रेशर कुक
  • सौटे
  • स्टार्टर
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. रगड़ा बनाने की सामग्री
  2. 1/2  कप सूखे मटर सफ़ेद या पीले
  3. 1 1/2 कप पानी मटर को कुकर में उबालने के लिए
  4. 1 1/2  टेबल स्पून तेल
  5. 1/4  टीस्पून राई
  6. 1/2 टीस्पून तिल
  7. नमक स्वाद के अनुसार
  8. 1/4  टीस्पून हल्दी
  9. 1 टीस्पून गुड़
  10. 1 टीस्पून निम्बू का रस
  11. आलू पेटिस के लिए
  12. 1 कप आलू उबालकर, छिलका हटाकर, कद्दूकस किया हुआ
  13. 1 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
  14. नमक स्वाद के अनुसार
  15. 1  टीस्पून नींबू का रस
  16. 1 टेबल स्पून कॉर्न स्टार्च 
  17. 2 टेबल स्पून तेल पेटिस सेकने के लिए
  18. रगड़ा पेटिस परोसने के लिए
  19. 1/2  कप हरी धनिया चटनी
  20. 1/2  कप खजूर इमली की चटनी
  21. 1/2 कप प्याज़ बारीक़ कटा हुआ
  22. 1/2  कप सेव

निर्देश

  1. सूखे मटर को पानी से अच्छे से 3-4 बार धो ले।
  2. इसे 8 घंटे या रातभर पानी में भिगोये रखे।
  3. दूसरे दिन आलू को कुकर में नरम होने तक उबाल ले।
  4. साथ में दो चटनियाँ (हरी धनिया चटनी और खजूर इमली की चटनी) बनाकर तैयार कर ले। इसे आप 1-2 दिन पहले भी बनाकर फ्रिज में रख सकते हो।
  5. भीगे हुए मटर में से पानी निकाल दे और उसे एक कुकर में ले।
  6. साथे में 1 1/2 कप पानी डाले, ढक्कन लगाकर इसे 6-7 सिटी या नरम होने तक पकाये
  7. कुकर में से हवा निकल जाए तब ढक्कन खोले।
  8. एक कड़ाही या पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम करे।
  9. गरम तेल में राई डाले और इसे फूटने दे
  10. अब तिल डाले और कुछ सेकंड भुने।
  11. हल्दी पाउडर डाले और तुरंत ही उबले हुए मटर डाल दे। साथ में जरुरत के हिसाब से ग्रेवी बनाने के लिए पानी डाले।
  12. इसमे एक उबाल आने दे।
  13. अब नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला ले।
  14. अब गुड़ और निम्बू का रस निचोड़े और मिला ले
  15. इसे 2-3 मिनट तक उबलने दे बाद में गैस बंद कर ले
  16. उबले आलू का छिलका हटा दे और इसे कद्दूकस कर ले या मसल दे।
  17. इसमे नमक, चीनी, निम्बू का रस, हरी मिर्चे और कॉर्न स्टार्च डाले। अच्छे से मिक्स करे और यह आटे की तरह एकसाथ आ जायगा।
  18. इस मिश्रण को बराबर से हिस्सों में बांटकर गोल टिक्कियाँ बना ले और प्लेट में रखे
  19. अब एक छोटी पैन में तेल को मध्यम आंच पर गरम करे। गरम तेल में 2-3 टिक्कियां रखे।
  20. एक और से कुरकुरी और सुनहरे रंग की हो जाए तब इसे पलटकर दूसरी और भी सुनहरी होने तक सीके
  21. दोनों से और से पक जाए तब इसे पेपर टॉवल बिछाये हुए प्लेट में रखे
  22. इसी तरह बाकि की पेटिस भी सिक ले
  23. एक प्लेट या बाउल में रगड़ा डाले
  24. इसके ऊपर पेटिस रखे
  25. इसके ऊपर 2 टेबल स्पून जितनी हरी धनिया चटनी और बाद में 2 टेबल स्पून जीतनी खजूर इमली की चटनी डाले
  26. अब थोड़े से प्याज़ और ऊपर सेव डालकर सजाये और तुरंत ही परोसे

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर